फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट का एलान और हिजाब विवाद पर कंगना की प्रतिक्रिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap film Prithviraj release date announced Kangana Ranaut reaction to the hijab controversy suniel shetty show Kumite 1 Warrior Hunt read 10 news from the entertainment world
फिल्म पृथ्वीराज, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज चौहान फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ कलाकारों के लुक भी रिलीज किए गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय का लुक काफी दमदार है। फिल्म के लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- महान सम्राट की पुण्य स्मृति, रुपहले पर्दे पर 10 जून से। फिल्म में अक्षय जहां पृथ्वीराज चौहान के किरदार में हैं वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यह मानुषी के डेब्यू फिल्म है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। इन्होंने ही पृथ्वीराज रासो नामक प्रसिद्ध हिन्दी ग्रन्थ की रचना की थी।



Prithviraj: पृथ्वीराज से सामने आए मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और अक्षय कुमार के लुक, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

Filmy Wrap film Prithviraj release date announced Kangana Ranaut reaction to the hijab controversy suniel shetty show Kumite 1 Warrior Hunt read 10 news from the entertainment world
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही रहा है। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। अब तक इस विवाद पर ऋचा चड्डा, जावेद अख्तर जैसे कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ कंगना रणौत भी जुड़ गई हैं। कंगना रणौत देश में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और अब अभिनेत्री ने हिजाब पर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जो लेखक आनंद रंगनाथन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट है। इस पोस्ट में बदलते हुए ईरान की झलक दो तस्वीरों के जरिए दिखाई गई है। पहली तस्वीर में साल 1997 में ईरान की महिलाएं बिकिनी में दिख रही हैं और अब की महिलाएं बुर्का पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि 1973 का ईरान और अब का ईरान। आनंद रंगनाथन की पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रणौत ने भी इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Hijab Row: हिजाब विवाद पर आया कंगना का बयान, बोलीं- अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में...
 

Filmy Wrap film Prithviraj release date announced Kangana Ranaut reaction to the hijab controversy suniel shetty show Kumite 1 Warrior Hunt read 10 news from the entertainment world
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत भी अब ओटीटी पर छाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस कंगना काफी दिनों से एकता कपूर के शो 'लॉक अप' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब कंगना रणौत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए शो 'लॉक अप' का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सामने सबको टेकने पड़ेंगे घुटने। इस बुरे जेल में होगा अत्याचारी खेल!' कंगना ने ये भी जानकारी दी कि 'लॉक अप' का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर और कंगना रणौत का ये शो 27 फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ऑन एयर कर दिया जाएगा। इस शो को एकता कपूर के मशहूर एप ऑल्ट बालाजी और ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर ने भी कंगना की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फायर और दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।

Lock Upp Poster: कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' का पोस्टर आया सामने, धाकड़ लुक में नजर आई एक्ट्रेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap film Prithviraj release date announced Kangana Ranaut reaction to the hijab controversy suniel shetty show Kumite 1 Warrior Hunt read 10 news from the entertainment world
एमएक्स प्लेयर सुनील शेट्टी के साथ बनाएगा नया शो कुमिते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रणौत और एकता कपूर के साथ रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के बाद ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने अब सुनील शेट्टी के साथ भी एक शो बनाने का एलान किया है। इसी के साथ इस ओटीटी ने अपना खुद का स्टूडियो भी शुरू कर दिया है। सुनील शेट्टी का ये शो एमएक्स स्टूडियोज ही बनाएगा और ये देश का अपनी तरह का पहला एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) रियलिटी शो होगा। शो का नाम है ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’। रिलीज़ करेगा। ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो है जो भारतीय दर्शकों के लिए एमएमए को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करेगा। इस सीरीज़ में भारत के विभिन्न हिस्सों के 16 सर्वश्रेष्ठ एमएमए फाइटर्स के बीच मुकाबले दिखाए जाएंगे जिन्हें कई दौर के ऑडिशंस के जरिए चुना गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला विजेता के साथ इस शो का समापन होगा जिन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Kumite 1 Warrior Hunt: कंगना के बाद एमएक्स प्लेयर का कुमिते पर दांव, सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे पहला एमएमए रियलिटी शो

विज्ञापन
Filmy Wrap film Prithviraj release date announced Kangana Ranaut reaction to the hijab controversy suniel shetty show Kumite 1 Warrior Hunt read 10 news from the entertainment world
शक्तिमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘शक्तिमान’ 90 के दशक का पॉपुलर टीवी सीरियल है, जिसे आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस सीरियल में अभिनेता मुकेश खन्ना ने सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाया था। लेकिन अब टीवी सीरियल के बाद शक्तिमान बड़े पर्दे पर भी उतरने जा रहा है। जी हां, बॉलीवुड में तमाम सुपरहीरो का जलवा देखने के बाद ‘शक्तिमान’ का दमखम दिखाया जाएगा। सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को बनाने का एलान किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें शक्तिमान की झलक देखने को मिल रही है। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में शक्तिमान का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन गंगाधर (मुकेश खन्ना) का गोल चश्मा जरूर नजर आ रहा है। अब हर कोई जानना चाहता है कि इस फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन नजर आएगा।

Shaktimaan Movie: आइकॉनिक सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ पर बनेगी फिल्म, सोनी पिक्चर्स ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed