दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब आलिया भट्ट और उनकी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साधा है। कंगना रणौत ने अपनी इंस्टग्राम स्टाेरी एक पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री के दो लोगों को मूवी माफिया के नाम पर घेरा है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक का नाम लिए बिना उन्हें 'मूवी माफिया डैडी' बताया है। कंगना ने लिखा, इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।
Filmy Wrap: कंगना ने आलिया पर साधा निशाना और हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब आलिया भट्ट और उनकी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर कंगना रणौत से लेकर जावेद अख्तर तक कई कलाकार ने खुलकर बयान-बाजी की है। अब इसी कढ़ी में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार नजर आने वाली अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की निंदा करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है। ज़ायरा ने हिजाब को भगवान के लिए एक दायित्व बताते हुए कहा, "मैं, एक महिला के रूप में, जो कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती है, इस पूरी व्यवस्था का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रोका और परेशान किया जा रहा है।"
Hijab Row: हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, कहा- "सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को किया जा रहा है परेशान"
इस समय टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हर तरफ शहनाइयों की गूंज है। मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर विक्रांत मैसी तक हाल ही में कई सेलिब्रिटी स्टार शादी के बंधन में बंधे हैं। अब पॉपुलर गाने 'तितलिया वरगा' सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं अफसाना खान भी मंगेतर सा संग शादी के बंधन में बंध गईं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। कपल ने 19 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी की है और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Afsana Khan Wedding: मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से हैं। वह अपने शानदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। काफी समय से वह शूटिंग में बिजी थीं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें तापसी ने बताया कि उन्होंने 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी कर ली है।
मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल और फुकरे गर्ल ऋचा चड्ढा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय से दोनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अब अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब का है जब वह 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा सीढ़ियों पर खड़ी होकर इंतजार कर रही हैं लेकिन अली फजल बाहर निकलते समय उन्हें नोटिस ही नहीं करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
Death on the Nile: 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर गए अली फज़ल, गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा को कर दिया नजरअंदाज