Filmy Wrap: जैकलीन का चौंकाने वाला खुलासा और रणवीर सिंह ने दर्ज कराया बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
मनोरंजन जगत में कोई ना कोई हलचल बनी ही रहती है। नई फिल्मों के एलान के साथ ही सेलिब्रिटी से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारदीवारी के अंदर बंद होने के बाद भी ठाठ-बाट में रह रहा था सुकेश चंद्रशेखर...इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज ने किया है। अभिनेत्री ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें 24X7 वीडियाे कॉल पर मौजूद रहने के लिए तमाम सुविधाएं भी दी जा रही थीं।
Sukesh Chandrashekhar: ब्रांडेड कपड़े, आईफोन, आईपैड..जेल में ठाठ-बाट के साथ रहा था सुकेश, जैकलीन ने किया खुलासा
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। और फिर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस थाने से निकल गए।
Ranveer Singh: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रणवीर सिंह का बयान, बोल्ड फोटोशूट मामले में ढाई घंटे तक हुई पूछताछ
मनोरंजन जगत से सोमवार शाम एक दुखद खबर सामने आई है। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन हो गया है। एक्टर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदीप ने 76 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने सत्यजित रे की 'जन अरण्य' में अपने किरदार के लिए शोहरत हासिल की थी।
Pradip Mukherjee: दिग्गज बंगाली अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को सम्मानित करने के लिए कनाडा की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनाडा के मरखम शहर की एक सड़क का नाम बदलकर एआर रहमान कर दिया गया है। गौरतलब कि इससे पहले साल 2013 में मरखम (कनाडा) की ही अन्य सड़क को संगीतकार ए आर रहमान (47) के नाम पर - अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था।
AR Rahman: एआर रहमान के नाम पर होगा कनाडा की एक और सड़क का नाम, म्यूजिक डायरेक्टर ने जताया आभार