मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: रणदीप की फिल्म पर नेताजी के पोते की आपत्ति और 'मीत' के सेट पर लगी आग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशि खन्ना एक जानी मानी अदाकारा हैं। वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने को लेकर खुलकर बात की। इस बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी बेस्टफ्रेंड वाणी कपूर ने ही उन्हें मायानगरी आने के लिए मजबूर किया था, क्योंकि वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उनके इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।
Rashii Khanna: राशि खन्ना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- वाणी कपूर ने डाला था मुंबई आने का दवाब
चर्चित टीवी शो 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। इस सीरियल के सेट पर आग लग गई। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान है। आखिर सेट पर आग लगी कैसे, इस बारे में शो की एक्ट्रेस आशी सिंह ने जानकारी साझा की है। बता दें कि शो के मीरा रोड स्थित सेट पर आग लगी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।
Ashi Singh: टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी आग, अभिनेत्री आशी सिंह ने दी जानकारी
तेलुगू सुपरस्टार राम चरण बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फिल्म जंजीर से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशन अपूर्व लाखिया ने राम चरण के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की।
Apoorva Lakhiya: अपूर्व लाखिया ने राम चरण पर की खुलकर बात, बोले- अब वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते
हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे इन दिनों इटली में हैं। हाल ही में यहां उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यह एलान भी किया कि वह जीसस पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। बता दें कि बीते दिनों आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में मार्टिन स्कोर्सेसे की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इस फेस्टिवल में शिरकत के बाद निर्देशक इटली टूर पर निकले।
Martin Scorsese: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान