मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
Filmy Wrap: फिर बजा आरआरआर का डंका और नवाजुद्दीन के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का क्रेज अभी भी फैंस के दिल से कम नहीं हुआ है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी। 'आरआरआर' को 25 मार्च साल 2022 में रिलीज किया गया था। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म लोगों काफी पसंद आई थी। फिल्म को तीसरे वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा की गई। दिलचस्प बात यह है कि साउथ सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ ब्रैड पिट को 'बुलेट ट्रेन' के लिए, टॉम क्रूज को टॉप गन मेवरिक' के लिए और निकोलस केज को 'द अनबियरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
RRR : एक बार फिर 'आरआरआर' ने मचाई धूम, राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स के लिए नामांकित
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिग बॉस 13 से किस्मत चमकने के बाद अब जल्द ही शहनाज बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। कुछ समय पहले शहनाज की एमसी स्क्वायर और गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो आई थी। वहीं, अब खबरें हैं कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के अलावा अपने बयानों को लेकर भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर तमाम मसलों पर खुलकर अपने विचार रखते हैं और कई बार तो वह विवादित बयान दे जाते हैं। हाल ही में उनका एक बयान फिर चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में एक्टर मुगलों को विनाशकारी बताने पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुगलों की बनाई इमारतों को गिराने तक की बात कह डाली।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो लाल किला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों निजी वजहों से सुर्खियों में हैं। नवाज का अपनी पत्नी आलिया और पूर्व पत्नी जैनब के साथ विवाद चल रहा है। लेकिन आलिया के साथ नवाज का मामला इन दिनों ज्यादा सुर्खियों में है। हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों नवाज की हाउसहेल्प ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे और दुबई में फंसे होने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन वह खुद अपने आरोपों से मुकर गई थीं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी आलिया ने रेप का आरोप लगाया है।
Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...