Filmy Wrap: SC की एकता कपूर को फटकार और राजस्थान में टैक्स फ्री हुई ‘ऐ जिंदगी’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'ऐ जिंदगी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका निर्देशन अनिर्बान बोस ने किया है। इस फिल्म में सत्यजीत दुबे, मृणमयी गोडबोले, श्रीकांत वर्मा और हेमंत खेर जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। बेशक इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ। लेकिन राजस्थान सरकार ने अपने राज्य की जनता को कम कीमत पर इस फिल्म को देखने का मौका दिया है। दरअसल, राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिस पर फिल्म निर्माता ने खुशी जाहिर की है।
Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद
बड़े बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह के बतौर अभिनेता असफल रहने के बाद कल्ट स्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती की छोटे बेटे नमाशी की पहली फिल्म रिलीज के इंतजार में है और इस बीच उनके बेटी दिशानी ने भी कैमरे के सामने कमाल दिखाने का मन बना लिया है। दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड की शार्ट फिल्म 'द गेस्ट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्ममेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है।
Dishani Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को बेटी दिशानी की भी बड़े परदे पर एंट्री, इस हॉलीवुड फिल्म से होगा डेब्यू
चारू असोपा और राजीव सेन अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों, दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया था, जिसके लिए उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया था। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से अनबन हो गई है। इतना नहीं, दोनों का रिश्ता एक बार फिर टूटने की कगार पर आ गया है, जो फैंस के लिए हैरानी की बात है।
Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम
बिग बॉस 16 टीवी का सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो है। हर साल इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ नए धमाके होते रहते हैं, जो कि विवादों में आ जाते हैं। इस बार बिग बॉस में हैशटैग मीटू के आरोपी साजिद खान भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। शो में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से कई बॉलीवुड सितारों का पारा सातवें आसमान पर है। साजिद को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग साजिद खान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और उनको शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई अभिनेत्रियों ने भी साजिद को शो से बाहर करने की मांग की है।
Sajid Khan: एक हफ्ते के अंदर 'बिग बॉस' से बाहर होंगे साजिद खान? सलमान खान खुद करेंगे बेदखल!