Filmy Wrap: शाहरुख ने रोकी पठान की शूटिंग और सपना चौधरी करेंगी सरेंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशन प्रकाश झा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर हो रहे बहिष्कार पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर की लगान और दंगल का हवाला देते हुए यह बताने की कोशिश की क्या सच में बायकॉट ट्रेंड फिल्म को प्रभावित कर सकते हैं या नहीं।
Boycott Trend: बायकॉट ट्रेंड पर प्रकाश झा ने कह दी बड़ी बात, बोले- इस पर टिप्पणी तभी कर सकता हूं जब...
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव को बखूबी दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
Goodbye Trailer: बिग बी और रश्मिका मंदाना की गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, दिखी बाप-बेटी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक
सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। दरअसल, लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी पहुंचीं लखनऊ, धोखाधड़ी मामले में कर सकती हैं सरेंडर
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बुरा हाल है। आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर और अक्षय कुमार तक सभी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड को भी इसकी वजह माना जा रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी फिल्मों के असफल होने पर बात की है।
Rakesh Roshan: बॉलीवुड की डूबती नैया पर राकेश रोशन का बयान, बोले- दर्शक नहीं दोस्तों के लिए बन रही हैं फिल्में