सिनेमा जगत से जुड़े सेलेब्स अपनी अपकमिंग फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं और मंगलवार यानी आज के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कमल हासन ने फिल्म 'विक्रम' के शानदार प्रदर्शन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपने आउटफिट की वजह से चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद ने अपना नाम बदल लिया है। आइए आपको आज की सिनेमा जगत की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: सोनाक्षी-जहीर ने रिश्ते पर लगाई मुहर और उर्फी जावेद ने बदला नाम, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त साबित हो रही है। कमाई के मामले में फिल्म ने 'मेजर' और 'सम्राट पृथ्वीराज' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बंपर सफलता से कमल हासन बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके सिने प्रेमियों और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में दक्षिण और हिंदी सिनेमा के विवाद में न उलझने की सलाह भी दे डाली है।
Vikram: कमल हासन ने 'विक्रम' की सफलता को भाषा विवाद से जोड़ा, बोले- अब अच्छे सिनेमा का बोलबाला
बॉलीवुड में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। बीते कुछ दिनों में इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब अभिनेत्री सोनाली सहगल भी कोरोना वायरस की चपेट में गई हैं। सोनाली ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
Sonnalli Seygall: बॉलीवुड सेलेब्स पर कोरोना का कहर, अब एक्ट्रेस सोनाली सहगल हुईं संक्रमित
बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। तस्वीर से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है, लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम बीते कुछ दिनों से अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने कई बार इसे सिर्फ दोस्ती का नाम देकर टाल दिया। लेकिन वो कहते हैं न इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। कुछ ऐसा ही इनके साथ भी हुआ है।
Social Media: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर! सबके सामने बोल दी ये बात
Varun Dhawan: पिता के शोषण का शिकार हो रही फैन की मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, ट्वीट कर कही ये बात