फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर केस दर्ज, प्रोड्यूसर ने लगाया डेढ़ करोड़ की हेराफेरी का आरोप

Wed, 02 Dec 2020 07:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
FIR against Gangs of Wasseypur actor Zeishan Quadri cheating 1 5 crore
जीशान कादरी - फोटो : फाइल

अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाने वाले अभिनेता जीशान कादरी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है। 

FIR against Gangs of Wasseypur actor Zeishan Quadri cheating 1 5 crore
जीशान कादरी और नवाजुद्दीन - फोटो : फाइल

जीशान कादरी के खिलाफ प्रोड्यूसर जतिन सेठी ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धारा-420 के तहत फ्रॉड करने का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जीशान  ने वेब सीरीज के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लिए। लेकिन पैसे लेकर भी उन्होंने वेब सीरीज ना बनाकर उन्हें धोखा दिया।

FIR against Gangs of Wasseypur actor Zeishan Quadri cheating 1 5 crore
जीशान कादरी - फोटो : फाइल

जीशान कादरी मुंबई में एक फ्राईडे टू फ्राईडे नाम की एंटरटेनमेंट कंपनी चलाते हैं। जतिन सेठी का आरोप है कि उनकी कंपनी नाद फिल्म्स ने जीशान की कंपनी के साथ एक डील की थी जिसके तहत एक वेब सीरीज के निर्माण की बात हुई थी। लेकिन एग्रीमेंट के बाद भी जीशान ने न ही वेब सीरीज बनाई और न ही पैसे वापस किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR against Gangs of Wasseypur actor Zeishan Quadri cheating 1 5 crore
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : फाइल

जीशान कादरी एक अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में किरदार निभाने के साथ इसकी कहानी भी लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने 'मेरठिया गैंगस्टर', 'हलाहल' और 'छलांग' जैसी फिल्में भी लिखी हैं। 

विज्ञापन
FIR against Gangs of Wasseypur actor Zeishan Quadri cheating 1 5 crore
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : फाइल

हाल ही में जीशान कादरी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का खेल में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान गैंग्स ऑफ वासेपुर के तीसरे पार्ट की कहानी लिख रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी जीशान कादरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

डरावनी रात और चीखती सुबह, किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं थी भोपाल गैस त्रासदी, ये पांच फिल्में हैं सबूत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed