फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में सुंदर पिचाई: गूगल के सीईओ के खिलाफ दर्ज हुई FIR, फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने लगाया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

Wed, 26 Jan 2022 09:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 26 Jan 2022 09:40 PM IST
सार

हाल ही में इस साल देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पाने वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अब मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल सुंदर पिचाई पर मुंबई में कॉपीराइट एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
FIR lodged against Google CEO Sundar Pichai  filmmaker Sunil Darshan alleges copyright infringement
सुंदर पिचाई,सुनील दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इस साल देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पाने वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अब मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल सुंदर पिचाई पर मुंबई में कॉपीराइट एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिल्म निर्देशक सुनील दर्शन ने महाराष्ट्र की एक अदालत के निर्देश पर सुंदर पिचाई समेत कंपनी के पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अपनी शिकायत में फिल्म निर्देशक ने कहा कि गूगल ने बिना कॉपीराइट के उनकी फिल्म एक हसीना थी एक दीवाना था को यूट्यूब पर अपलोड किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म अपलोड होने के बाद यूट्यूब पर कई यूजर्स उनके एक्सक्लूसिव कंटेंट को यूज कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

ऐसे में कॉपीराइट मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने अंधेरी ईस्ट एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 59 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एक वेबसाइट से बात करते हुए सुनील दर्शन ने बताया कि मेरी फिल्म जिसे मैंने कहीं भी अपलोड नहीं किया और ना ही दुनिया में किसी को भी बेचा है, उसे यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया। मैं पिछले कई सालों से यूट्यूब के खिलाफ जंग लड़ रहा हूं, लेकिन अभी तक मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

FIR lodged against Google CEO Sundar Pichai  filmmaker Sunil Darshan alleges copyright infringement
सुंदर पिचाई,सुनील दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के यूट्यूब पर अपलोड होने की वजह से इसे लाखों बार देखा गया, जिससे मुझे भारी नुकसान हो रहा है। मैं गूगल से इस फिल्म को अपने प्लेटफार्म से हटाने के लिए अनुरोध करता रहा और दर-दर भटकता रहा। लेकिन अंत में कोई भी प्रतिक्रिया ना मिलने पर मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा और मुझे अदालत का रुख करना पड़ा।

FIR lodged against Google CEO Sundar Pichai  filmmaker Sunil Darshan alleges copyright infringement
सुंदर पिचाई,सुनील दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश देते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। सुनील ने कहा कि इस मामले में एक अरब से ज्यादा बार कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ है और मेरे पास हर एक का रिकॉर्ड है। सुनील दर्शन अपने सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इस मामले में समझौता करने में भी कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR lodged against Google CEO Sundar Pichai  filmmaker Sunil Darshan alleges copyright infringement
सुंदर पिचाई,सुनील दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में सुनील के वकील ने बताया कि फिल्म एक हसीना थी एक दीवाना था के राइट्स सुनील दर्शन के पास है। ऐसे में इस फिल्म को अपलोड करने का अधिकार सुनील को छोड़कर और किसी के पास नहीं है। सुनील दर्शन बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक रह चुके हैं। साल 2017 में उनकी आखिरी फिल्म एक हसीना थी एक दीवाना रिलीज हुई थी। दर्शन ने इसी फिल्म को लेकर आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के बिना इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। 

विज्ञापन
FIR lodged against Google CEO Sundar Pichai  filmmaker Sunil Darshan alleges copyright infringement
सुंदर पिचाई - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सुंदर पिचाई की बात करें तो गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। इसके तहत कुल 128 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया, जिसमें से 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इस दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को पद्म भूषण के लिए चुना गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed