फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा होकर भी इस राजकुमारी को दिल दे बैठा था ये एक्टर, बीवी-बच्चों को छोड़ रहने लगा था लिव-इन में

Fri, 26 Apr 2019 12:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Firoz Khan and Jyotika Dhanrajgir love affair after marriage
फिरोज खान
फिरोज खान एक ऐसे एक्टर रहे जिनकी ना सिर्फ फिल्मों को काफी एडवांस माना जाता था बल्कि उनका स्टायलिश और शाही अंदाज भी लोगों के लिए उत्सुकता का कारण बना रहता था। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा फिरोज खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे।
Firoz Khan and Jyotika Dhanrajgir love affair after marriage
फिरोज खान
कई लोगों के साथ उनके अफेयर के चर्चे उड़े, लेकिन एक अफेयर ऐसा रहा जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। ये था एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के साथ। ज्योतिका राजा महेंद्रगिर धनराज गिर की बेटी हैं। ज्योतिका को देखते ही फिरोज खान उन्हें अपना दिल दे बैठे।
 
Firoz Khan and Jyotika Dhanrajgir love affair after marriage
फिरोज खान
फिरोज खान पहले से ही शादीशुदा थे और जैसे ही उनकी पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें गहरा धक्का लगा और उन्होंने फैसला कर लिया कि वो अपनी ये शादी तोड़ देंगी। फिरोज खान ने बिना किसी परवाह के ज्योतिका के लिए वाइफ सुंदरी को छोड़ दिया था और लिव-इन में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firoz Khan and Jyotika Dhanrajgir love affair after marriage
फिरोज खान
एक दशक तक दोनों का अफेयर रहा, लेकिन ज्योतिका जब भी फिरोज खान से शादी के लिए कहतीं वो टालते रहते। ज्योतिका को लगने लगा था कि अब फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे और उन्होंने फिरोज खान से अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। उससे पहले ही फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो ज्योतिका को नहीं जानते।
विज्ञापन
Firoz Khan and Jyotika Dhanrajgir love affair after marriage
फिरोज खान
इससे ज्योतिका का दिल टूट गया और वो फिरोज खान से रिश्ता तोड़कर विदेश चली गईं।इसके बाद फिरोज खान वापस अपनी पत्नी सुंदरी के पास लौट आए। आज फिरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे यानि फरदीन खान और लैला अलग-अलग फील्ड में नाम कमा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed