{"_id":"5a257aaa4f1c1bd0408bab57","slug":"first-international-indian-film-actor-shashi-kapoor-has-died-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा शशि कपूर: अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का पहला भारतीय सितारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलविदा शशि कपूर: अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का पहला भारतीय सितारा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
shashi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि कपूर फिल्मों के साथ ही थियेटर में भी खूब चमके। यही उन्हें उनका प्यार जेनिफर मिलीं, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के पृथ्वी थियेटर में मिला।
शशि कपूर
शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थियेटर के नाटक शकुंतला से शुरू किया। पृथ्वी थियेटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप शेक्सपियेराना में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनिया भर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफ र के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी।
परिवार में सबसे छोटे
shashi kapoor
शशि पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। वह राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनून, कलियुग जैसी फिल्में भी बनाईं
शशि कपूर अमिताभ बच्चन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
श्याम बेनेगल, अपर्णा सेन, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नाड जैसे देश के दिग्गज फिल्मकारों के निर्देशन में जुनून, कलियुग, 36 चौरंगी लेन, उत्सव जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं हुईं लेकिन इन्हें आलोचकों ने काफी सराहा और ये फिल्में आज भी मील का पत्थर मानी जाती हैं। अपनी फिल्म जुनून के लिए उन्हें बतौर निर्माता राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। शशि कपूर को फिल्म जब जब फूल खिले के लिए बेस्ट एक्टर बांबे जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवॉर्ड और फिल्म मुहाफिज के लिए स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 1998 में आई फिल्म जिन्ना उनके सिने करियर की आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का पहला भारतीय सितारा
shashi kapoor
शशि कपूर भारत के पहले ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। इनमें हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकीज तथा हीट एंड डस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं।