एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से परिणीति चोपड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह होली खेलते हुए नजर आए जिसके बाद उनके फैंस कन्फ्यूज हो गए कि आखिर अर्जुन कपूर अभी होली क्यों खेल रहे हैं? चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस तस्वीर की सच्चाई क्या है?
फैंस भी हो गए परेशान आखिर अब क्यों होली खेल रहे हैं अर्जुन कपूर, जानें वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'नमस्ते इग्लैंड' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि 'प्रणाम और जसमीत की तरफ से आपको देरी से हैप्पी होली। आपको होली की शुभकामनाएं नहीं दी थीं इसके पीछे मेरे पास अपने खुद के कारण थे लेकिन उम्मीद करता हूं कि आपकी जिंदगी भी उतनी ही रंगीन और जीवंत रही होगी जितनी "नमस्ते इंग्लैंड" के सेट पर हमारी रही थी।'
Belated happy holi all of u from Param & Jasmeet. Had my reasons for not being able to wish all of u but May ur life be as colourful and lively as our #namasteengland set !!! #vipulamrutlalshah @ymanolopoulos & #mattfarrant making sure @ParineetiChopra & me look good !!! pic.twitter.com/XYoLnJ2gur
इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अजीबोगरीब चेहरा बनाती हुई दिख रही थीं। परिणीति के इस वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।
Normal people. @sanjanabatra @artinayar @gohar__shaikh #NamasteEngland
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
निर्देशक विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। अर्जुन और परिणीति तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी 'इशकजादे' में नजर आ चुकी है और दोनों ने हाल ही में दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग पूरी की है।