{"_id":"601daac29412e40c6d524be2","slug":"five-arrested-for-making-pornographic-film-in-mumbai-rs-36-lakh-seized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार, 36 लाख रुपये जब्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार, 36 लाख रुपये जब्त
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संघर्षरत मॉडल एवं अभिनेताओं के साथ पोर्न फिल्म बनाने एवं सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
2 of 5
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर एवं एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मोबाइल फोन से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।
3 of 5
sex racket
उन्होंने बताया कि गिरोह से एक महिला को बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी एवं लोगों को भुगतान के आधार पर इनतक पहुंच देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया, ‘‘ घटनास्थल से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपये है। हमने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं।’’
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।