इस कंटेस्टेंट को विजेता के तौर पर देखना चाहते हैं कि अरहान खान
अरहान खान इनको बनाना चाहते हैं बिग बॉस का विजेता और खाली-पीली का पोस्टर आया सामने, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल पर स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रिया में अपना नया साल मना रही हैं। ऑस्ट्रिया के मौसम का आनंद लेते हुए परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने अपने फैंस को नये साल की बधाई दी है।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
मोनालिसा ने 'मुकाबला' पर जमकर किया डांस
छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा टीवी सीरियल्स के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा वीडियो में 'मुकाबला' पर डांस कर रही हैं।ये गाना फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
अपनी कमर्शियल फिल्मों को लेकर बोले रोहित शेट्टी
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्में बनाने की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। पता हो अवॉर्ड फंक्शंस में कमर्शियल एंटरटेनर फिल्मों को तवज्जों नहीं मिलती है। जिसको लेकर रोहित शेट्टी ने अब बड़ी बात बोली है। वह हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कमर्शियल एंटरटेनर फिल्मों को तवज्जों न मिलने पर कहा है कि, "हम भी कड़ी मेहनत करते हैं यार। हम फिल्म के लिए दिन में 18 घंटे काम करते हैं। कमर्शियल फिल्में बनाना ज्यादा मुश्किल होता है।" पता हो कि यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह का इस फिल्म में कैमियो भी होगा।
खाली-पीली का पहला पोस्टर रिलीज
अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म खाली-पीली का पहला पोस्टर समाने आया है। इस पोस्टर में ईशान टेक्सी ड्राइवर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जबकि अनन्या पांडे उनकी टेक्सी में बैठी दिखाई दे रही हैं। हालांकि पोस्टर में फिल्म का नाम अभी दिखाई नहीं दिया है। खाली-पीली की इस तस्वीर को ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस फिल्म का निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on