फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदनान ने शेयर किया पुलिसकर्मी का वीडियो, रणवीर की 'जयेश भाई जोरदार' का पोस्टर, पांच खबरें

Wed, 04 Dec 2019 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
five news of Jayeshbhai Jordaar Archana Puran Singh Adnan Sami Ajay Devgn
police officer, Jayeshbhai Jordaar - फोटो : amar ujala

जयेशभाई जोरदार का पोस्टर देख सोशल मीडिया यूजर ने की कंगना की फिल्म से तुलना


अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों गुजरात की अनजान लोकेशन्स पर फिल्म जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ा उनका लुक सामने आ गया है। इस लुक को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। पोस्टर में जयेशभाई जोरदार के इस किरदार में रणवीर घूंघट में खड़ी कई महिलाओं की रक्षा करते दिखाई दे रहे हैं।

five news of Jayeshbhai Jordaar Archana Puran Singh Adnan Sami Ajay Devgn
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

अर्चना पूरन सिंह ने सलमान का वीडियो किया साझा 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में दिखाई देंगे। शो की पूरी टीम ने हाल ही में सलमान खान के साथ शूटिंग की। इस मौके पर द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने सलमान खान के साथ शूटिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में अर्चना पूरन सिंह फैंस को बता रही हैं कि सेट पर अभी ब्रेक हुआ है। तभी कैमरा सलमान खान की तरफ घूमता है और वो हाथ हिलाते हुए अभिवादन करते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Say hi to @beingsalmankhan DABANNG 3 😍 #filmpromotion #dabangg3 #shootlife #lovemywork @prabhudevaofficial @kichchasudeepa @arbaazkhanofficial @bharat_shutterlust @sonytvofficial @banijayasia #TKSS #tonightsshoot #latepackup EARRINGS: @the_jewel_gallery

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

five news of Jayeshbhai Jordaar Archana Puran Singh Adnan Sami Ajay Devgn
ADNAN SAMI - फोटो : SELF

पुलिस वाले ने गाया सलमान खान की फिल्म का गाना
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो सॉन्ग वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने 'भर दो झोली' को गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडिया को मशहूर गायक अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अदनान ने कैप्शन में शानदार लिखा। सोशल मीडिया पर पुलिस वाले के इस गाने को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी बाल्टी को ढोलक की तरह इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि 'भर दो झोली' को फिल्म बजरंगी भाईजान में अदनान सामी ने गाया है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Jayeshbhai Jordaar Archana Puran Singh Adnan Sami Ajay Devgn
mirzapur kaleen bhaiya - फोटो : file photo

जल्द शुरू होगा क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट्स एंड सीरीज अवॉर्ड्स
जल्द 'फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड' की ओर से होने वाले 'क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट्स एंड सीरीज अवॉर्ड्स' का आयोजन होने वाला है। इस अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन के लिए कई भारतीय वेब सीरीज का नाम शामिल किया गया है। इस बार सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज ड्रामा में इस साल की पांच बेस्ट सीरीजों को मौका मिला है। इसमें टीवीएफ की कोटा फैक्टरी, मेड इन हेवन, द फैमिली मैन, मिर्जापुर और दिल्ली क्राइम का नाम शामिल है। वहीं वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नोज वाजपेयी, मिर्ज़ापुर के पकंज त्रिपाठी, सेक्रेड गेम्स के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कोटा फैक्टरी के मयूर मोरे और मेड इन हेवन के अर्जुन माथुर का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
five news of Jayeshbhai Jordaar Archana Puran Singh Adnan Sami Ajay Devgn
अजय देवगन - फोटो : Social Media

100वीं फिल्म करने पर अजय देवगन ने साझा किया बेहद खास वीडियो
अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर सामने आ चुका है। साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन के लिए यह फिल्म बहुत ही खास है। फिल्म में वह मुख्य किरदार के साथ ही निर्माता की भूमिका में भी हैं। वहीं 100 फिल्मों में काम करने पर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटिड वीडियो साझा किया है। जिसमें फिल्मों में अंदर अजय देवगन के लुक और एक्शन के बदलते अंदाज को दिखाया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स अजय देवगन के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A big shout out to @stargoldofficial and my fans for the amount of love you’ve given to me via #DevgnOn100. It just reminds me of how lucky I am. Thank you for making this journey so memorable with your super imagination! Swipe left to see a few of my favorite ones for all my fans to enjoy ➡

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed