फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : जब लड़की के चक्कर में सलमान ने इस डायरेक्टर को मार दिया था थप्पड़, फिर हुआ ऐसा...

Thu, 16 Feb 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : When Salman slapped Subhash Ghai because of Aishwarya
बात साल 1999 की है। उन दिनों सलमान खान ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे और उसी दौरान ऐश सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में काम कर रहे थे, लेकिन सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश सुभाष घई की उस फिल्म में काम करें। इसकी वजह थी घई के साथ उनकी लड़ाई।
FlashBack : When Salman slapped Subhash Ghai because of Aishwarya
- फोटो : Itimes
दरअसल जब सलमान अपने करियर की शुरूआत कर रहे थे तो उन दिनों सुभाष घई शाहरुख खान के घर की बिल्डिंग के नीचे अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां सलमान अचानक से आ धमके और घई के पूछने पर उन्होंने कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहते हैं। सलमान के एटिट्यूड और बॉडी लैंग्वेज को देख घई समझ गए और उन्हें नजरअंदाज करने के स्टाइल में बोले कि हां क्यों नहीं। ये कहकर घई ने सलमान को वापस भेज दिया।
FlashBack : When Salman slapped Subhash Ghai because of Aishwarya
सलमान को तो सुभाष घई ने किसी फिल्म में मौका नहीं दिया लेकिन उसी दौरान सलमान को राजश्री प्रोडक्शनंस का बड़ा ब्रेक मिल गया। इसके बाद तो सलमान और सुभाष घई के बीच की खाई और गहरी और हो गई और एक दिन पार्टी में सलमान का घई से झगड़ा भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : When Salman slapped Subhash Ghai because of Aishwarya
- फोटो : self
घई से इसी नाराजगी के चलते ही सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या उस फिल्म में काम करें, लेकिन ऐश उस वक्त के जाने-माने निर्देशक के साथ काम करने से भला क्यों मना करतीं। बस ऐश्वर्या भी अपनी जिद पर अड़ी रहीं और सलमान को कह दिया कि चाहे कुछ भी वो उस फिल्म में काम करेंगी।

ऐश्वर्या ने मना क्या किया, सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ऐश्वर्या को तो वो कुछ कह नहीं पाए लेकिन गुस्साए सलमान ने सुभाष घई के साथ जो किया वो काफी बुरा था।
विज्ञापन
FlashBack : When Salman slapped Subhash Ghai because of Aishwarya
सलमान गुस्से में भड़कते हुए घई की फिल्म के सेट पर पहुंचे और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। कुछ लोग कहते हैं कि सलमान ने तो घई को थप्पड़ तक दे मारा था और घई सन्न रह गए। सलमान को अपनी इस गलती का जरा भी पछतावा नहीं हुआ। लेकिन जब सलीम खान को बेटे सलमान की इस हरकत के बारे में पता चला तो वो सलमान को सुभाष के पास लेकर गए और उनसे माफी मंगवाई। तब जाकर सुभाष घई और सलमान का वो झगड़ा खत्म हुआ।

हालांकि कुछ सालों बाद ऐश्वर्या के साथ सलमान का ब्रेक-अप हो गया लेकिन घई के साथ उनके संबंध अच्छे हो गए। दोनों ने बाद में साथ में फिल्म भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed