{"_id":"5bdc2412bdec22342b7f9ca3","slug":"for-two-years-ajay-devgan-and-karan-johar-hostility-and-cigarette-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल से चली आ रही थी अजय देवगन और करण जौहर में दुश्मनी, सिगरेट पीते ही बने दोस्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो साल से चली आ रही थी अजय देवगन और करण जौहर में दुश्मनी, सिगरेट पीते ही बने दोस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की वजह से बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के बीच दुश्मनी की बातें भी निकलकर सामने आई हैं। बता दें कि दो साल पहले 28 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच टकराव हुआ था। दोनों के बीच फिल्म की डेट बदलने को लेकर बड़ा बवाल हुआ, जिसे लेकर दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी।
Ajay Devgan and Kajol
अजय देवगन और करण जौहर के बीच दुश्मनी दो साल से चल रही है, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और करण जौहर की दोस्ती के बीच भी दरार आ गई थी। लेकिन दो साल बाद त्यौहारों के मौसम में अजय और करण की दुश्मनी खत्म होती नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में यशराज स्टूडियो में दोनों को एक साथ सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया गया है।
Shivaay
दो साल पहले अजय अपनी फिल्म शिवाय को लेकर दूसरी बार निर्देशन में उतरे थे। फिल्म को बड़े बजट के साथ शूट किया गया था। पर्वतारोहियों के गाइड शिवाय की कहानी में बुल्गारिया की लड़की वोल्गा के प्यार को दर्शाया गया था। इतना ही नहीं फिल्म शिवाय को लेकर कई विवाद भी हुए थे। फिल्म के रिलीज के बाद ही कमाल आर खान ने फिल्म को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivaay
इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कमाल आर खान की एक रिकॉर्डिंग भी लीक हुई थी। जिसमें केआरके कह रहे थे कि शिवाय की मार्किट खराब करने के लिए करण जौहर ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे। इस बात को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि अजय ने काजल को करण से बात करने और उनसे दोस्ती रखने तक के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन
Karan johar
उन दिनों करण जौहर ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन चार साल के ब्रेक के बाद किया था। जिसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा अहम किरदारों में नजर आए थे। करण जौहर ने भी फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया था। ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन थी। बहरहाल लंबे समय के बाद दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म होती नजर आ रही है।