फोर्ब्स ने एशिया पैसिफिक में सोशल मीडिया के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राजनेता, गायक, बैंड्स, बिजनेसमैन और फिल्म कलाकार शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारे इसमें अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
फोर्ब्स ने जारी की सोशल मीडिया पर सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट, बॉलीवुड के इन सितारों का नाम है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घर पर आइसोलेशन में रहे। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से हैं।
लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय सितारों में रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़ शामिल हैं। इस लिस्ट में ह्यूज जैकमैन, दक्षिण कोरियाई गर्ल बैंड ब्लैकपिंक, ब्वॉय बैंड बीटीएस, अभिनेता और गायक जे चो, ली मिन-हो, पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, गायक आतिफ असलम और कई अन्य एशियाई सितारे भी शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन के बारे में फोर्ब्स ने क्या कहा
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। सालों से उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग रहा है। फोर्ब्स की लिस्ट में उनके लिए लिखा गया है कि '200 से अधिक फिल्में कर चुके दिग्गज अभिनेता ने मई में अपनी स्टार पावर और सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल करते हुए कोविड -19 राहत के लिए सात मिलियन डॉलर (लगभग 51 करोड़ रुपये) जुटाने में मदद की।‘
फोर्ब्स ने अन्य सितारों के लिए लिखा
फोर्ब्स ने उन कारणों पर भी जोर दिया जिनके कारण ये हस्तियां लोकप्रिय हैं। अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे अधिक वेतन पाने वाला अभिनेता कहा जाता है और मुश्किल समय के दौरान उनके चार मिलियन डॉलर (लगभग 29 करोड़ रुपये) दान देने का भी उल्लेख किया गया है।
शाहरुख खान के बारे में कहा गया कि 2018 में उनकी अंतिम फिल्म आई थी। इसके अलावा अभिनेता डॉक्यूमेंट्रीज में व्यस्त रहे। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर के तौर पर उल्लेख किया गया।