फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Apte: होंठ-नाक पर सवाल तो कभी सर्जरी की सलाह, राधिका ने खोले बॉलीवुड के राज, सुनकर हो जाएंगे शर्मिंदा

Fri, 10 Jun 2022 07:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Forensic Actress Radhika Apte Talked on Plastic Surgery pressure before entering bollywood
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे को आज हर कोई उनकी एक्टिंग की वजह से जानता है। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। जब अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जब हर कोई उनमें नुक्स निकालता रहता था। कभी कोई नाक ठीक कराने की सलाह दे जाता था तो कभी ब्रेस्ट सर्जरी की राय देता था। जी हां, हाल ही में राधिका आप्टे ने एक साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड के कुछ डार्क सीक्रेट्स का खुलासा किया है। 

Forensic Actress Radhika Apte Talked on Plastic Surgery pressure before entering bollywood
राधिका आप्टे - फोटो : self

पार्च्ड जैसी फिल्मों में बोल्ड रोल निभाने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बताया, जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा था तब मुझ पर कई तरह के प्रेशर थे। मुझे कई लोगों ने बॉडी और चेहरे पर कई तरह के बदलाव करवाने की सलाह दी जा रही थी। पहली मीटिंग में मुझसे नाक की सर्जरी करवाने के लिए कहा गया। दूसरी मीटिंग में ब्रेस्ट सर्जरी ... फिर मुझे पैरों में कुछ करवाने के लिए कहा गया, फिर जबड़े में और अंत में गालों पर भी कुछ भरवाने के लिए कहा गया। मामला यहां खत्म नहीं हुआ। लोगों ने बोटेक्स के लिए भी कह डाला।

Forensic Actress Radhika Apte Talked on Plastic Surgery pressure before entering bollywood
राधिका आप्टे

राधिका आप्टे ने आगे कहा, 'सलाहों का यह दौर चलता रहा। लेकिन मैं ऐसी लड़की हूं, जिसे अपने बाल कलर करवाने में ही 30 साल लग गए। मैं और इंजेक्शन...कभी नहीं। हां, जब लोगों ने बॉडी शेमिंग की, प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी, तब उनपर गुस्सा जरूर आया। लेकिन इनकी वजह से मुझे अपनी बॉडी से और भी प्यार हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Forensic Actress Radhika Apte Talked on Plastic Surgery pressure before entering bollywood
राधिका आप्टे - फोटो : instagram

राधिका फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म फॉरेंसिक की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म में राधिका, विक्रांत मैसी और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 24 जून को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। उसके पास पाइपलाइन में विक्रम वेधा भी है। फिल्म में राधिका के अलावा सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, रोहित सराफ और योगिता बिहानी भी हैं। यह 30 सितंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed