{"_id":"62a341c9866b987ec30a6f13","slug":"taapsee-pannu-holidays-with-sister-shagun-in-denmark-actres-shares-savours-danish-delicacy-and-quick-workout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बहन संग वेकेशन मनाने पहुंचीं डेनमार्क, छुट्टियों में भी रख रहीं फिटनेस का पूरा ध्यान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बहन संग वेकेशन मनाने पहुंचीं डेनमार्क, छुट्टियों में भी रख रहीं फिटनेस का पूरा ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू बहन शगुन पन्नू के साथ
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री तापसी पन्नू भी इन दिनों अपनी बिजी लाइफ से फुरसत के पल निकालकर बहन शगुन संग डेनमार्क में छुट्टियां बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर अपडेट रहने वाली तापसी ने अपनी डेनमार्क यात्रा की खूबसूरत झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी बहन संग समय अपने वेकेशन को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
2 of 5
डेनमार्क में छुट्टियां बिता रही हैं तापसी पन्नू
- फोटो : insta
तापसी पन्नू ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेस्टोरेंट में खाने का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,"भूखा चेहरा! 18 घंटे की भूख पैदा करने के बाद मेरा फर्स्ट हॉलिडे मील (खाना)"। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क की लोकप्रिय डिश 'स्मोरब्रोड' की तस्वीर शेयर की है।
3 of 5
तापसी पन्नू बहन शगुन पन्नू के साथ
- फोटो : insta
तापसी ने अपनी स्टोरी से अपनी छोटी बहन शगुन संग भी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें दोनों मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में दोनों सेल्फी पोज में नजर आ रही हैं। जहां तापसी पन्नू अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं, वहीं उनकी वह भी एक वेडिंग और इवेंट प्लानर हैं, वह मुंबई में अभिनेत्री के साथ ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : insta
तापसी पन्नू छुट्टियों में भी अपनी फिटनेस का पर पूरा फोकस कर रही हैं। डेनमार्क में दूसरे दिन की सुबह में अभिनेत्री को तालाब के किनारे टहलते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उन्होंने वहां की प्यारी-प्यारी बत्तखों की झलक शेयर करते हुए उन्हें अपना वर्कआउट का साथी बताया। इसके अलावा तापसी ने एक और तस्वीर शेयर की है। उन्हें स्ट्रॉबेरी जूस का गिलास पकड़े हुए पोज देते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय तापसी पन्नू के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्म 'शाबास मिठू' रिलीज के लिए तैयार है। यह भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। इसके अलावा अभिनेत्री अनुराग कश्यप की 'दोबारा', अजय बहल की 'ब्लर' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।