Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Rakshit Shetty-Rashmika Mandanna Love Story: 777 charlie actor was about to marry actress but broke up after the engagement due compatibility issu
{"_id":"62a33dc9b1286d28427356cd","slug":"rakshit-shetty-rashmika-mandanna-love-story-777-charlie-actor-was-about-to-marry-actress-but-broke-up-after-the-engagement-due-compatibility-issu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakshit Rashmika: सगाई तक पहुंच चुका था रक्षित-रश्मिका का रिश्ता, आखिर क्यों टूट गए दोनों के दिल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakshit Rashmika: सगाई तक पहुंच चुका था रक्षित-रश्मिका का रिश्ता, आखिर क्यों टूट गए दोनों के दिल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 10 Jun 2022 06:20 PM IST
सार
साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रक्षित शेट्टी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 777 चार्ली को लेकर सुर्खियों में हैं। सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकीं उनकी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Rakshit Rashmika
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रक्षित शेट्टी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 777 चार्ली को लेकर सुर्खियों में हैं। सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकीं उनकी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अपने अभिनय से लिए लोगों से वाहवाही लूट रहे रक्षित शेट्टी अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की ही कलाकार उस समय अपने इस रिश्ते को काफी चर्चा में थे।
2 of 5
Rakshit Rashmika
- फोटो : Social media
अभिनेता ने लंबे समय तक साउथ की टॉप एक्ट्रेस में से एक रश्मिका मंदाना को डेट किया था। हालांकि, उस समय रश्मिका ने साउथ सिनेमा की अपनी महज शुरुआत ही की थी। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही अपना दिल अपने को-स्टार रक्षित को दे दिया था। रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात उनकी फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर ही हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया। यह फिल्म जहां रश्मिका की डेब्यू फिल्म थी, तो वहीं रक्षति इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे।
3 of 5
Rakshit Rashmika
- फोटो : Social media
रश्मिका और रक्षित की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म से बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली। बाद में रश्मिका ने खुद साल 2017 में अपने जन्मदिन के मौके पर अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रक्षित शेट्टी के साथ अपने पापा की तस्वीर शेयर करते हुए पहली बार अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'हमारे छोटे से परिवार में आपका स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakshit Rashmika
- फोटो : Social media
अपना रिश्ता ऑफिशियल करने के कुछ महीने बाद ही इस कपल ने एक फैमिली फंग्शन में सगाई भी कर ली थी। हालांकि, साल 2018 में अचानक ही रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कम्पीटिबिलिटी इशूज थे। ऐसे में लाख कोशिशों के बाद भी रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
5 of 5
777 charlie
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रक्षित शेट्टी हाल में रिलीज हुई फिल्म 777 चार्ली में नजर आए हैं। इस फिल्म को देख हर कोई रक्षित के अभिनय की तारीफ कर रहा है। साथ ही लोगों को यह इमोशनल ड्रामा फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, रश्मिका की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही संदीप रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में भी दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।