राजपाल यादव बॉलीवुड के वह सितारे हैं, जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और किरदारों से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। राजपाल यादव हिंदी फिल्मों के मेनस्ट्रीम हीरो तो नहीं हैं, लेकिन वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी मौजूदगी किसी भी फिल्म में मनोरंजन का तड़का लगा देती है। उन्होंने कभी भी अपनी एक्टिंग या कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को निराश नहीं किया है। वहीं, इन दिनों राजपाल यादव अपनी फिल्म 'अर्ध' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आए हैं। आज उनकी यह फिल्म जी 5 पर रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन आज हम आपको राजपाल यादव की 10 बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बात रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं।
Ardh: कॉमेडी फिल्मों के राजकुमार रहे राजपाल यादव, ओटीटी पर देखिए उनकी ये बेहतरीन 10 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझसे शादी करोगी
साल 2003 में आई इस फिल्म में राजपाल यादव ने डबल रोल निभाया था। एक किरदार में वह पंडित बने थे तो वहीं दूसरे में वह एक गैंग लीडर की भूमिका निभा रहे थे। दोनों ही किरदारों को उन्होंने पर्दे पर बखूबी से उतारा था। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
हंगामा
2003 में आई प्रियदर्शन की इस कॉमेडी फिल्म में राजपाल यादव ने राजा का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी। इसमें परेश रावल, आफताब शिवदासानी, अक्षय खन्ना और रिमी सेन भी मुख्य भूमिका में थे। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भागम भाग
2006 में आई 'भागम भाग' एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजपाल यादव एक लंदन के एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने अपने इस किरदार से दर्शकों को बहुत हंसाया था। इस फिल्म को जी 5 पर देखा जा सकता है।
चुप चुपके
'चुप चुपके' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव ने एक नौकर का किरदार निभाया, जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।