फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: ढाई साल की बच्ची के लिए देवदूत बने सोनू सूद, अब सामान्य जीवन जी सकेगी चार हाथ-पैर वाली ‘चहुंमुखी’

Fri, 10 Jun 2022 04:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 04:51 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लॉकडाउन के समय लोगों को घर पहुंचाने से लेकर यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स के वापस देश लौटने तक अभिनेता ने हर मौके पर लोगों की बढ़चढ़ कर मदद की है।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood Helps Little Bihar Girl Who Was Born With Four Legs Four Arms News in Hindi
सोनू सूद - फोटो : twitter

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लॉकडाउन के समय लोगों को घर पहुंचाने से लेकर यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स के वापस देश लौटने तक अभिनेता ने हर मौके पर लोगों की बढ़चढ़ कर मदद की है। इसके अलावा एक्टर लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेता के दरियादिली की  एक और कहानी सामने आई है। 

Actor Sonu Sood Helps Little Bihar Girl Who Was Born With Four Legs Four Arms News in Hindi
सोनू सूद - फोटो : twitter

दरअसल, सोनू सूद बिहार की एक बच्ची के लिए देवदूत साबित हुए। चार पैर और चार हाथ के साथ जन्मी एक ढाई साल की बच्ची अब सिर्फ सोनू सूद की वजह से एक सामान्य जीवन जी पाएगी।अभिनेता सोनू सूद के प्रयासों के बाद चहुंमुखी की सूरत के एक अस्पताल में सर्जरी की गई, जिसके बाद अब वह एक आम जिंदगी गुजार पाएगी। फिलहाल बच्ची को अभी कुछ दिनों के लिए अस्पताल में ही रहना होगा। 

Actor Sonu Sood Helps Little Bihar Girl Who Was Born With Four Legs Four Arms News in Hindi
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनू सूद ने इस बच्ची की सर्जरी के लिए खुद पूरा खर्चा उठाया है। अपने इस काम को लेकर अभिनेता की एक बार फिर प्रसंशा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहेते सितारे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिहार के नवादा जिले की रहने वाली चहुंमुखी कुमारी की सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखने के बाद सोनू सूद ने वादा किया था कि वह बच्ची का ऑपरेशन करांएगे, जिसे अब एक्टर ने पूरा भी कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sonu Sood Helps Little Bihar Girl Who Was Born With Four Legs Four Arms News in Hindi
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बच्ची के ऑपरेशन के बाद सोनू सूद फिलहाल अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उससे मिलने नहीं पहुंच पाए। लेकिन खबरों की मानें अभिनेता अभिनेता जल्द ही चहुंमुखी से मुलाकात करेंगे। सोनू ने चहुंमुखी के सफल ऑपरेशन की खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट भी शेयर किया है। इसके अलावा अब जल्द ही एक्टर अपने एक और वादे के अनुसार गांव में चहुंमुखी के नाम पर स्कूल भी खोलेंगे। इसके लिए गांव के मुखिया ने जमीन भी दान दे दी है, जिस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Actor Sonu Sood Helps Little Bihar Girl Who Was Born With Four Legs Four Arms News in Hindi
सोनू सूद - फोटो : social media

गौरतलब है कि सोनू सूद बीते दिनों रिलीज हुई तेलुगू फिल्म आचार्य में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता एक फिर विलेन के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म में सोनू के साथ चिरंजीवी और राम चरण लीड रोल में थे। इसके अलावा सोनू फिल्म पृथ्वीराज में भी नजर दिखाई दिए। इस फिल्म में सोनू सूद के अलावा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर बतौर मुख्य कलाकार नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed