सब्सक्राइब करें

मौलवी मुफ्ती अनस से निकाह के बाद सना खान ने बदला नाम, अब कहलाईं 'सईद सना खान'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Nov 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
former actress Sana Khan has changed her name Sayied Sana Khan on social media after marriage with Maulana Anas Mufti
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21

बीते दिनों अभिनेत्री सना खान ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने धर्म का हवाला देते हुए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इतना ही नहीं सना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो को भी हटा दिया था। अब वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सना खान ने शादी के बाद अपना नाम भी बदल दिया है। 

Trending Videos
former actress Sana Khan has changed her name Sayied Sana Khan on social media after marriage with Maulana Anas Mufti
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान ने हाल ही में गुजरात के एक मौलाना से निकाह (शादी) कर लिया है। उन्होंने 20 नवंबर को सूरत में मौलाना अनस मुफ्ती के साथ निकाह किया है। इस निकाह की तस्वीरें सना खान ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीर में सना खान बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। निकाह के बाद अब सना खान ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former actress Sana Khan has changed her name Sayied Sana Khan on social media after marriage with Maulana Anas Mufti
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदल दिया है। सना खान ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम सईद सना खान कर लिया है। बता दें कि सना खान के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अपनी शादी की सभी तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था।

former actress Sana Khan has changed her name Sayied Sana Khan on social media after marriage with Maulana Anas Mufti
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बैठी नजर आ रही हैं। दुल्हन के लाल जोड़े में सना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लाल जोड़े के साथ गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कम्प्लीट किया है। उनके हाथों में मौलाना अनस के नाम की मेहंदी भी लगी है। इससे पहले सना खान ने अपनी और मौलाना अनस की एक साथ बैठे तस्वीर भी साझा की थी। 

विज्ञापन
former actress Sana Khan has changed her name Sayied Sana Khan on social media after marriage with Maulana Anas Mufti
सना खान - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ सना खान ने पोस्ट में लिखा था, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को प्यार किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया में साथ रखे और जन्नत में दोबारा मिलाए।' सना खान का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उन्हें निकाह के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: अली गोनी को गुंडा बोलने पर ट्रोल हुईं कविता कौशिक, ट्रोलर्स बोले- 'मैडम बची इज्जत खत्म...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed