अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘घूमर’ का नाम अगर इसके साथ दिखने वाली क्रिकेट की गेंद के साथ सोचकर देखें तो एक घूमती हुई गेंद नजर आती है। क्रिकेट की भाषा में इसे गुगली या फिरकी कहते हैं और ऐसी गेंद फेंकने वाले को फिरकी गेंदबाज यानी स्पिन बोलर। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो चुके कई फिरकी गेंदबाजों में गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का नाम सम्मान से लिया जाता है। उनके बेटे अंगद फिल्म ‘घूमर’ में काम कर रहे हैं, ये तो अब सबको पता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में अंगद के साथ उनके पिता भी होंगे।
Ghoomer: ‘घूमर’ से पर्दे पर डेब्यू करेगा यह दिग्गज फिरकी बॉलर, बाप बेटे की दूसरी जोड़ी के खुलासे से सब हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी फिल्म ‘घूमर’ के साथ अभिनय की पारी खेलने को तैयार हैं। फिल्म में सैयामी खेर एक पैराप्लेजिक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी, और अभिषेक बच्चन उनके क्रिकेट कोच की भूमिका निभाते दिखेंगे। शबाना आजमी ने सैयामी की दादी की भूमिका निभाई है। लेकिन रिलीज के ठीक एक दिन पहले बिशन सिंह बेदी को लेकर आई ये खबर क्रिकेट के शौकीनों के लिए काफी चौंकाने वाली है।
'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाने वाले अंगद बेदी ने अपने पिता और 'घूमर' के उल्लेखनीय कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। वह कहते हैं, ‘यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे पिता, जो न केवल एक महान क्रिकेटर हैं बल्कि एक अविश्वसनीय इंसान भी हैं, के साथ एक ही फिल्म में होना एक साथ काम करना एक सम्मान की बात है।’
अंगद कहते हैं, ‘सैयामी और अभिषेक के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है, और मैं दर्शकों द्वारा उस जादू को देखने का इंतजार नहीं कर सकता जो हमने एक साथ बनाया है। अभिषेक और बिग बी फिल्म में हैं। साथ में मेरे पिता और मैं भी इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। ये सोचना ही मेरे लिए बहुत रोमांचक अनुभव रहा है। मैं उत्साहित हूं कि मेरे पिता इस अद्भुत फिल्म में स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जो उस खेल को समर्पित है जिसे वह सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं और जिसमें उन्होंने योगदान दिया है।’
फिल्म ‘घूमर’ के अलावा, अंगद दक्षिण में नानी और मृणाल ठाकुर के साथ तेलुगु फिल्म ‘हाय नन्ना’ के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल शूटिंग जोरों पर है। इन दिनों वह ‘हाय नन्ना’ की शूटिंग और अपनी फिल्म ‘घूमर’ का प्रमोशन एक साथ कर रहे हैं।
Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'सोना' से बनाई दूरी, दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ी पार्टनरशिप