सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियां अक्सर अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कुछ तस्वीरों में अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से एक दम अलग लगती हैं तो वहीं कुछ बिना मेकअप तस्वीरों में और भी खूबसूरत लगती हैं। इस कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है। इंस्टाग्राम पर पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने अपनी बिना मेकअप तस्वीर साझा की। अभिनेत्री की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
16 साल में कितना बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, खुद शेयर की बिना मेकअप सेल्फी
यह पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी कोई और नहीं बल्कि लारा दत्ता (Lara Dutta) हैं। लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप सेल्फी साझा की। इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा। लारा ने लिखा- 'सुबह के चेहरे। बेखौफ रहो।' अपनी तस्वीर के अलावा लारा ने पालतू कुत्ते की तस्वीर भी साझा की है। इस कुत्ते का नाम किकी है।
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on
लारा की बिना मेकअप तस्वीर की यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'नेचुरल।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा- 'बहुत सुंदर लारा।' हालांकि लारा ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने बिना मेकअप तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की हो। बीते दिनों बहुत सारी हस्तियों ने बिना मेकअप तस्वीर साझा की। इसमें करीना कपूर खान, काजल अग्रवाल और सोनम कपूर का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें:- एक साल में कितनी बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, पहचानना हुआ मुश्किल, ये सितारे भी हुए स्पॉट
लारा दत्ता ने 16 साल पहले 'अंदाज' फिल्म से सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म में लारा को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला था। इसके बाद लारा ने 'मुंबई से आया मेरा दोस्त', 'खाकी', 'मस्ती' और 'बर्दाश्त' जैसी कई फिल्में की। लारा ने साल 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की। लारा और महेश की एक बेटी भी है जिसका नाम सायरा है।
शादी के बाद लारा कम फिल्मों में नजर आईं। जिसमें 'डॉन 2', 'सिंग इज ब्लिंग', 'फितूर', 'अजहर', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' शामिल है। लारा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
