अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों एक मेल को लेकर परेशान हैं। अभिनेता ने लोगों को एक फर्जी ईमेल को लेकर चेतावनी दी है। यह मेल अभिनेता के नाम का इस्तेमाल कर 3 करोड़ रुपये की वसूली के लिए भेजा गया है। इस बारे में लोगों को सर्तक करते हुए एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए राजकुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी लोग कृपया करके ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। मैं किसी भी सौम्या नाम की शख्स को नहीं जानता। वह लोग फर्जी ईमेल आईडी और मैनेजर का इस्तेमाल लोगों से पैसे ठगने के लिए कर रहे हैं।’ अभिनेता के शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में लिखा था ‘हाय अर्जुन! आपकी और मेरी मैनेजर सौम्या से हमारी आखिरी बातचीत के मुताबिक, मैं कहना चाहता हूं कि ‘हनीमून पैकेज’ नाम की फिल्म को करने के लिए मैं पूरी तरह से सहमत हूं, जिसे मिस्टर संतोष मास्की लिख रहे हैं और क्रू में भी डायरेक्टर मिस्टर संतोष मास्की है। इस समय मैं मुंबई में अपस्थित नहीं हूं, इसलिए मैं मेल पर ही अपनी सहमति भेज रहा हूं।’
इस फर्जी मेल में आगे लिखा था कि “साइन करने का प्रोसेस और स्क्रिप्ट नैरेशन, मेल किए गए एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी एक बार मेरे मुंबई पहुंचने के बाद हो जाएगी। यह एग्रीमेंट तभी प्रभावी होगा जब 3 करोड़ 10 लाख (कुल का 50 फीसदी फीस) मेरे बैंक अकाउंट में जमा कराई जाती है या फिर जैसा कि मेरी मैनेजर सौम्या ने कहा कि आप मुझे 10 लाख नकद और 3 करोड़ चेक के जरिए देंगे। मैं 6 जनवरी को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में नैरेशन के लिए उपस्थित हूं। आप, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, सभी मेल के साथ आमंत्रित हैं। आभार राजकुमार राव।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के पास इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं। इस फिल्मों में अनुभव सिन्हा की डायरेक्ट फिल्म ‘भीड़’ भी एक है। यह फिल्म एक सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा है। इसमें राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘भीड़’ को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव की बनारस मीडियावर्क्स मिलकर प्रोड्यूस करेगी।
इसे अलावा पिछले साल नवंबर में धर्मा प्रोडक्शन्स ने राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ की घोषणा की थी। इस फिल्म में एक बार फिर राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक क्रिकेट ड्रामा है, जो 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इन फिल्मों के अलावा अभिनेता के पास एक सस्पेंस थ्रिलर ‘हिट- द फर्स्ट केस’ भी पाइपलाइन में है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल 20 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगू की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हिट’ की रीमेक है, जिसमें डॉ. सैलेष कोलानु मुख्य किरदार में थे। इस हिंदी रीमेक को भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौड़ प्रोड्यूस करेंगे।
कमेंट
कमेंट X