फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन बॉलीवुड सितारों के नाम पर हुई धोखाधड़ी, ठगों ने लोगों को झांसे में लेकर लगाया लाखों रुपये का चूना

Mon, 31 Jul 2023 04:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 31 Jul 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud With People in the Name of celebs sonu nigam amitabh bachchan salman khan sonu sood alia bhatt abhishek
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सितारों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा रहता है। फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। आजकल देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार के नाम पर कई फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। कई लोग सितारों के नाम पर अकाउंट बनाकर और उनकी तस्वीरें साझा कर फॉलोअर्स बढ़ाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सितारों के नाम का उपयोग केवल फर्जी अकाउंट के लिए ही नहीं, बल्कि धोखाधड़ी के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडस्ट्री के कई मशहूर हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर ठग लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं, जिसकी खबर आने के बाद वे सितारे खुद सामने आकर लोगों से सावधान रहने की अपील भी कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनके नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

Fraud With People in the Name of celebs sonu nigam amitabh bachchan salman khan sonu sood alia bhatt abhishek
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम की। सोनू निगम ने करोड़ों फैंस के दिल पर अपनी मधुर आवाज के दम पर राज किया है। हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को एक धोखेबाज महिला से सावधान रहने की चेतावनी दी। दरअसल, एरिका नाम महिला सोशल मीडिया पर खुद को सोनू निगम की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बताते हुए गायक के फैंस को मैसेज कर रही थी। महिला ने गायक के फैंस से संपर्क किया और कहा कि मुझे और मेरी टीम को सोनू निगम की ओर से निर्देश दिया गया है कि हम उनके कुछ चुनिंदा खास फैंस का चयन करें, जिन्हें उनसे मिलने का मौका मिलेगा और आप उन लकी फैंस में से एक हैं। इसके बाद महिला ने फैंस से सोनू निगम से मिलवाने और उनके कॉन्सर्ट का पास फ्री देने के लिए पैसों की मांग भी की। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी गायक को हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी करते हुए फैंस को बताया कि उनके नाम से मैसेज करने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आए।

Fraud With People in the Name of celebs sonu nigam amitabh bachchan salman khan sonu sood alia bhatt abhishek
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। भाईजान के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी करने का एक मामला सामने आया था। हाल ही में खबर आई थी कि कुछ लोग सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों को संदेश भेजकर फिल्मों में काम दिलाने का दावा कर ठगी कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशल नोटिस जारी कर लोगों को ठग से सावधान रहने के लिए कहा। सलमान खान के जरिए जारी किए गए नोटिस में लिखा था कि हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि मिस्टर सलमान खान या सलमान खान फिल्म्स की तरफ से किसी भी फिल्म के लिए अभी कास्टिंग नहीं की जा रही है। हमने अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए अभी किसी कास्टिंग एजेंट्स को काम पर नहीं रखा है। कृपया आपको मिलने वाले किसी भी ऐसे ईमेल या मैसेज पर भरोसा ना करें, जिसमें ऐसे दावे किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud With People in the Name of celebs sonu nigam amitabh bachchan salman khan sonu sood alia bhatt abhishek
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का। सोनू ने कोरोना महामारी के दौरान मसीहा बन लोगों की मदद की, जिसके बाद कई लोग उनके नाम पर चैरिटी के लिए पैसों की मांग करने लगे। सोनू सूद के नाम पर छत्तीसगढ़ की एक महिला के साथ ऑनलाइन 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी। दरअसल, महिला ने ट्वीट कर सोनू सूद से शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद अभिनेता के नाम से महिला से संपर्क किया गया और सोनू सूद बनकर महिला से बात की। शातिरों ने महिला को फोन में ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने वह ऐप डाउनलोड किया, जिसके बाद ठगों ने 25 हजार, 25 हजार करके दो बार महिला के अकाउंट से पैसे निकाल लिए।

विज्ञापन
Fraud With People in the Name of celebs sonu nigam amitabh bachchan salman khan sonu sood alia bhatt abhishek
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। एक अभिनेत्री के साथ बिग बी के नाम पर ठगी की गई थी। दरअसल, कुछ साल पहले एक दीप्ती नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह 'तनु वेड्स मनु' में आर माधवन की बुआ का किरदार निभा चुकी हैं। उन्होंने एक शख्स और बैंक के मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि ठगों ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम एक बार में नहीं ठगी गई थी, बल्कि ऑडिशन और डिनर पार्टी का इंतजाम करने जैसे कई इवेंट की बात कहकर ठगों ने महिला से अलग-अलग समय पर भारी रकम ठगी। बिग बी के अलावा उन्हें राज बब्बर के साथ भी काम दिलाने का झांसा दिया गया और इस तरह से ठगों से महिला से 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed