सब्सक्राइब करें

लीजा रे के बाद अब फ्रेंच डायरेक्टर ने लगाए 'साहो' पर चोरी के आरोप, बोले- कॉपी तो सही से करते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Sep 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
French Director Jerome Salle Accuses Saaho makers to copying His Film Largo Winch
saaho - फोटो : social media
साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रभास की फिल्म 'साहो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ये फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो लेकिन दर्शकों से इसको ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फ्रांस के निर्देशक ने 'साहो' पर चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने 'साहो' के मेकर्स को कहा है कि चोरी भी बेकार तरीके से की है। 
Trending Videos
French Director Jerome Salle Accuses Saaho makers to copying His Film Largo Winch
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala
फ्रेंच निर्देशक जेरोम साल ने कहा है कि अभिनेता प्रभास की फिल्म 'साहो' उनके द्वारा निर्देशित फिल्म  'लार्गो विंच' की कॉपी है। जेरोम साल ने 'साहो' फिल्म के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट की। उन्होंने लिखा, 'ऐसा लगता है कि लार्गो विंच की यह दूसरी 'फ्रीमेक' है जोकि पहले की तरह ही खराब है, इसलिए कृपया तेलुगु निर्देशकों, यदि आप मेरा काम चुराते हैं, तो कम से कम इसे ठीक से करें?'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
French Director Jerome Salle Accuses Saaho makers to copying His Film Largo Winch
saaho - फोटो : social media
इतना ही नहीं जेरोम साल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'भारतीय सिनेमा के पास ढेर सारी प्रतिभा और रचनात्मकता है बजाय किसी की नकल करने के।'

 

एक अन्य ट्वीट में लिखा- 'मुझे लगता है कि भारत में मेरा अच्छा करियर हो सकता है'। कई सोशल मीडिया यूजर्स जेरोम साल के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।' 
 

 
French Director Jerome Salle Accuses Saaho makers to copying His Film Largo Winch
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जेरोम साल से पहले कसूर और वॉटर जैसी फिल्में कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने साहो के मेकर्स पर फिल्म को कॉपी करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। लीजा ने बताया कि साहो के मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आर्ट की तस्वीर है और दूसरा साहो का पोस्टर है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
French Director Jerome Salle Accuses Saaho makers to copying His Film Largo Winch
saaho - फोटो : social media
लीजा ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'क्या यही क्रिएटिविटी है? यह कहां से आया है? हम सब जानते हैं यह नहीं है। यह आपकी नौकरी का हिस्सा नहीं है। क्रिएटिविटी और कला आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है। आपको बता दूं कि कोई भी मूल चीज बनाना कितना मुश्किल होता है। मैंने खुद अपनी किताब पर सालों काम किया है। दूसरों की शंकाओं को शांत किया। मुझे पता है कि जब कोई आर्टिस्ट अपने काम को पूरे मन से करता हे तो उसके लिए कितना बलिदान देना होता है।

जब कुछ गलत हो रहा हो तो उसके खिलाफ खड़े होकर बोलने की जरूरत है। इन फिल्ममेकर्स को आइना दिखाने की जरूरत है कि यह ठीक नहीं है। एक बड़े बैनर की फिल्म में शिलो के मूल कला को लिया गया। प्रोडक्शन हाउस ने ना तो उनसे (शिलो) कॉन्टैक्ट किया और ना ही उनकी अनुमति ली। यही नहीं उन्हें तो इसका क्रेडिट तक नहीं दिया। यह सही नहीं है।'

पढ़ें: चौथे दिन ही 'साहो' की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट, बॉक्स आफिस पर अब तक जुटाए इतने करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed