फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Movies Release: डर और कॉमेडी से भरा होगा यह वीकेंड, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये फिल्में

Fri, 13 May 2022 07:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 13 May 2022 07:33 AM IST
सार

नए हफ्ते के साथ ही दर्शक शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली इन नई फिल्मों से लोगों को भरपूर मनोरंजन मिलता है।

विज्ञापन
Friday Movies Release: from jayeshbhai jordaar to Don these films to be released theaters this Friday
Friday Movies Release - फोटो : Social media

नए हफ्ते के साथ ही दर्शक शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली इन नई फिल्मों से लोगों को भरपूर मनोरंजन मिलता है। कई लोग इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वह अपना एक परफेक्ट वीकेंड गुजार सके हैं। ऐसे में इस शुक्रवार भी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन वीकेंड एंटरटेनर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-

Friday Movies Release: from jayeshbhai jordaar to Don these films to be released theaters this Friday
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जयेशभाई जोरदार
दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा द्वारा निर्मित 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है,जिसमें रणवीर सिंह एक पारंपरिक गुजराती सरपंच के बेटे की भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर का किरदार एक ऐसे शख्स का है, जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है। 

Friday Movies Release: from jayeshbhai jordaar to Don these films to be released theaters this Friday
Saunkan saunkne - फोटो : इंस्टाग्राम

सौंकन सौंकने (Saunkan Saunkne)
सौंकन सौंकने एक पंजाबी फिल्म है, जिसमें एम्मी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खैरा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह अमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Movies Release: from jayeshbhai jordaar to Don these films to be released theaters this Friday

डॉन (Don)
फिल्म डॉन एक तमिल फिल्म है, जो तमिल के साथ ही तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी। सिबी चक्रवर्ती द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Friday Movies Release: from jayeshbhai jordaar to Don these films to be released theaters this Friday
जो और जो - फोटो : Social media

जो और जो (Jo and Jo)
जो और जो साल 2022 की एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन नवोदित अरुण डी जोस ने किया है। फिल्म में निखिला विमल, मैथ्यू थॉमस, नेसलेन के गफूर जॉनी एंटनी और स्मिनू सिजो मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed