सब्सक्राइब करें

Har Ghar Tiranga: आजादी के जश्न में डूबे फिल्मी सितारे, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लहराया देश का झंडा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 13 Aug 2022 06:31 PM IST
सार

देश इस साल अपनी आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है।

विज्ञापन
From anupam kher to mohanlal celebs participating in Har Ghar Tiranga campaign on 75 years of independence
Har Ghar Tiranga - फोटो : Social media

देश इस साल अपनी आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में देश की आम जनता से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। ऐसे में भला मनोरंजन जगत के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। इस क्रम में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सेलेब्स तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही सितारों के बारे में-

Trending Videos
From anupam kher to mohanlal celebs participating in Har Ghar Tiranga campaign on 75 years of independence
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुड़े रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान भी जताते नजर आते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From anupam kher to mohanlal celebs participating in Har Ghar Tiranga campaign on 75 years of independence
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री

कश्मीर की घाटी में हुए अत्याचार को देश के सामने लाने वाले मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी अक्सर अपनी देशभक्ति जाहिर करते नजर आते हैं। विवेक ने भी आजादी के इस अमृत महोत्सव में हिस्सा लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।  

From anupam kher to mohanlal celebs participating in Har Ghar Tiranga campaign on 75 years of independence
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनलाल

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल भी इस अभियान में हिस्सा लेते नजर आए। अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगे के आह्वान का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नागरिकों के साथ एकत्र हुआ। यह महोत्सव साहस लाए और हमें ढेर सारी देशभक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।'

विज्ञापन
From anupam kher to mohanlal celebs participating in Har Ghar Tiranga campaign on 75 years of independence
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव भी इस हर घर तिरंगे अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। अभिनेता ने अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 वर्ष। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed