बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बड़े बजट की इस फिल्म की कमाई को देख यह कहना मुश्किल है कि हम अपनी लागत भी निकाल पाएगी। अगर ऐसा हुआ तो रामसेतु अक्षय की इकलौती ऐसी फिल्म नहीं होगी, जो अपनी लागत निकालने में नाकाम रही हो। अभिनेता की ऐसी फिल्मों की सूची काफी लंबी है, तो चलिए जानते हैं अक्षय की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-
Akshay Kumar: लागत तक नहीं निकाल पाईं अक्षय कुमार की ये फिल्में, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया था पैसा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
साल 2013 में आई इस फिल्म को उस जमाने में 100 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनाया गया था। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 61 करोड़ रुपये कमा पाई थी।
Bigg Boss 16: गौतम विग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे घरवाले, राशन कमाने के लिए बिग बॉस ने दिया यह टास्क
ब्रदर्स
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रदर्स का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा था। साल 2015 में आई इस फिल्म को 112 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट से बनाया गया था, लेकिन फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 82 करोड़ रुपये था।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट लगाने पर भड़के बिग बॉस, कहा- हमें हमारे कतर्व्य याद हैं
बेलबॉटम
लॉकडाउन की बाद रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म बेलबॉटम 168 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
OTT: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ आई पसंद, तो ओटीटी पर देखें भारतीय संस्कृति और लोक कथाओं को दर्शाती ये फिल्में
बच्चन पांडे
इसी साल रिलीज हुई फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे करीब 165 करोड़ रुपए के बजट से बनाई गई थी, लेकिन यह फिल्म सिर्फ 50 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए