प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के चुनावी रैली में मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि वह पीएम मोदी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मिथुन ऐसे पहले अभिनेता नहीं है जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इससे पहले भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने वाले कलाकारों ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की है। जिनमें कुछ सफल हो गए पर, कुछ फिसड्डी रह गए। इस लिस्ट में अमिताभ, हेमा मालिनी, रेखा, विनोद खन्ना, गोविंदा, सुनील दत्त, संजय दत्त, शेखर सुमन और जयललिता सरीखे बड़े सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। कई कलाकार राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए तो कुछ ने लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती से पहले ये फिल्मी सितारे राजनीति में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत, जानें किसका कैसा रहा सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 1980 के दशक में राजनीति में हाथ आजमाया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए अमिताभ बच्चन 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरे थे। इस सीट पर यूपी के पूर्व सीएम एच एन बहुगुणा को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन बोफोर्स कांड में नाम आने के बाद अमिताभ ने राजनीति से तौबा कर लिया।
विनोद खन्ना ने अभिनय और फिल्मों से सन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और दूसरे अभिनेताओं की तुलना में उनका यह सफर कहीं ज्यादा सफल रहा।विनोद खन्ना साल 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और 1998 में गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए। 2014 के लोक सभा चुनाव में जीत दर्ज कर विनोद खन्ना चौथी बार संसद पहुंचे। इससे पहले 1999 और 2004 में हुए लोक सभा चुनाव में भी वह जीते थे। वहीं 2009 के लोक सभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रीय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया।
अपनी फिल्मों में अक्सर नेताओं और सरकारी अफसरों का रोल अदा करने वाले राज बब्बर ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की। राज बब्बर 14वें लोकसभा चुनाव में यूपी के फिरोजाबाद से सपा के टिकट पर सांसद चुने गए लेकिन 2006 में सपा से निलंबित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। राज बब्बर इस वक्त आगरा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद हैं।
गुजरे जमाने की अदाकारा और बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी भी अपने पति धर्मेंद्र की तरह बीजेपी से जुड़ी हैं। 2004 में हेमामालिनी को पहली बार बीजेपी के सहयोग से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। मार्च 2010 में हेमा को बीजेपी का महासचिव भी बनाया गया। हाल में दिल्ली समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी हेमामालिनी ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।