फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: मोनालिसा से पवन सिंह तक, लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं ये छह भोजपुरी स्टार्स

Sun, 10 Oct 2021 03:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 10 Oct 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
From Monalisa to Pawan Singh these six Bhojpuri stars are the owners of luxury cars
भोजपुरी स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था, जब भोजपुरी स्टार्स की पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सीमित थी। लेकिन अब वक्त बदल गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम स्टार्स अपनी दमदार पर्सनैलिटी की वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी नाम कमा रहे हैं। इनकी फिल्मों के साथ-साथ इनके गाने फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। तभी तो अब हर पार्टी की शान भोजपुरी गाने बन गए हैं। हालांकि, ये स्टार्स सिर्फ अपनी दमदम एक्टिंग के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि इनका लग्जरी लाइफस्टाइल भी इनके फैंस के बीच सुर्खियों में बना रहता है। बॉलीवुड स्टार्स की तरह भोजपुरी के सितारों को भी लग्जरी चीजों का काफी शौक होता है, जिसमें कार शामिल है। इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के पास ऑडी से लेकर मर्सिडीज कार तक शामिल है।


 
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वह टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल ही में, मोनालिसा ने ऑडी की Q3 30 TFSI खरीदी है। इस कार की कीमत 35 से 40 लाख के बीच बताई जाती है।

From Monalisa to Pawan Singh these six Bhojpuri stars are the owners of luxury cars
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
रवि किशन कई लग्जरी कार के मालिक हैं। उनके पास बीएमडब्लू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास टोयोटा क्रिस्टा 2017 मॉडल है, जिसकी कीमत 13.44 लाख से 20.98 लाख रुपये तक है। रवि किशन के पास बीएमडब्लू एक्स5, जगुआर एक्सएफ है, जिसकी कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख रुपये तक है।

From Monalisa to Pawan Singh these six Bhojpuri stars are the owners of luxury cars
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद मनोज तिवारी राजनीति में सक्रिय हैं। मनोज तिवारी भी गाड़ियों का शौक रखते हैं। उनके पास 5 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें ऑडी की Q7, इनोवा, मर्सिडीज बेंज, हॉन्डा सिटी और फॉर्च्यूनर है। इन गाड़ियों की कीमत लाखों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Monalisa to Pawan Singh these six Bhojpuri stars are the owners of luxury cars
दिनेश लाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता हैं। इसके अलावा, वह राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। निरहुआ के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार है। वह अक्सर अपनी कार के साथ स्पॉट होते रहते हैं।

विज्ञापन
From Monalisa to Pawan Singh these six Bhojpuri stars are the owners of luxury cars
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता होने के साथ शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2017 में र्सिडीज बेंज GLE 250d कार खरीदी थी। इस कार की कीमत 78.58 लाख रुपए बताई जाती है। इससे पहले 25 लाख की कीमत वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे। अभिनेता के इस कार की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed