फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: कभी 'मर्द' कहकर साधा निशाना, कभी 'कोई चोपड़ा' कहकर किया ट्रोल; सेलेब्स ने ट्रोलर्स की लगाई जोरदार क्लास

Sat, 26 Feb 2022 02:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Feb 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
From Priyanka Chopra, Taapsee pannu, alia bhatt To Deepika Padukone Bollywood Celebs Schooled People On Social Media
तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram: taapsee/ priyankachopra

सोशल मीडिया ट्रोल हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स किसी-न-किसी बात के लिए ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन अब वह दिन चले गए, जब सेलेब्स साेशल मीडिया ट्रोलिंग से खबरा जाते थे या परेशान हो जाते थे। अब सितारे ट्रोलर्स को करार जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सात घटनाएं बताने जा रहे हैं, जब बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को सबक सखाया।

From Priyanka Chopra, Taapsee pannu, alia bhatt To Deepika Padukone Bollywood Celebs Schooled People On Social Media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
कॉमेडियन रोजी ओ'डोनेल को लगता था कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन लेखक दीपक चोपड़ा की बेटी हैं। रोजी की जब प्रियंका से मुलाकात हुई जब उन्होंने अभिनेत्री से कहा कि वह उनके पिता (दीपक चोपड़ा) काे काफी अच्छी तरह जानती हैं। प्रियंका ने रोजी की गलतफहमी को दूर करते हुए उन्हें बताया कि दीपक चोपड़ा से उनका कोई संबंध नहीं है। रोजी को शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका से माफी मांगते हुए उन्हें निक जोनस की 'पत्नी' और 'कोई चोपड़ा' के रूप में संदर्भित किया। जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें करार जवाब दिया। 


 

From Priyanka Chopra, Taapsee pannu, alia bhatt To Deepika Padukone Bollywood Celebs Schooled People On Social Media
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
इनफ्लूएंसर और कॉपीराइटर फ्रेडी बर्डी ने दीपिका पादुकोण के पहनावे पर अश्लील टिप्पणी की थी। उन्होंने पोस्ट साझा कर कहा था कि 'न्यूटन्स थर्ड लॉ ऑफ बॉलीवुड, जैसे-जैसे गहराइयां रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, कपड़े पतले होते जाएंगे'। फ्रेडी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, "वैज्ञानिक कहते हैं कि दुनिया न्यूरॉन्स, प्रोटॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स से बनी है। वे मूर्खों का उल्लेख करना भूल गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
From Priyanka Chopra, Taapsee pannu, alia bhatt To Deepika Padukone Bollywood Celebs Schooled People On Social Media
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : social media

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा गया कि ''क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी?'' अभिनेत्री ने इस सवाल का करारा जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि 'आपके स्टेट्स के अलावा कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। मैं अभिनय करूंगी और जब तक मैं चाहूं तब तक अभिनय करती रहूंगी।'

विज्ञापन
From Priyanka Chopra, Taapsee pannu, alia bhatt To Deepika Padukone Bollywood Celebs Schooled People On Social Media
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने जब सोशल मीडिया पर फिल्म रश्मि रॉकेट की पहली झलक साझा की थी। तब किसी ने उन्हें बॉडी शेम करते हुए लिखा, 'ये मर्द की बॉडी वाली सिर्फ तापसी ही हो सकती है'। तापसी पन्नू ने यूजर को करार जवाब देते हुए कहा, 'बस इतना ही कहूंगी....कि इस लाइन को याद रखें और 23 सितंबर का इंतजार करें :) और धन्यवाद, मैंने इस तारीफ के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed