फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: ट्वीट और पोस्ट से करोड़ों कमाते हैं सितारे, प्रियंका का रेट दो करोड़, बाकी सितारों के दाम भी ये रहे

Thu, 04 Feb 2021 12:29 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
From Priyanka Chopra to Amitabh Bachchan, this is how much celebs charge per social media post
प्रियंका, अमिताभ और दीपिका - फोटो : Instagram

तमाम विदेशी सितारों की ट्वीट्स से एक बात ये तो हुई कि किसान आंदोलन पर महीनों से चुप्पी साधे हिंदी फिल्म जगत में हलचल दिखने लगी है। हिंदी फिल्म जगत बीते कुछ साल से वैसे ही धीरे धीरे दक्षिणपंथ और दूसरे पंथों में दरक रहा है। लेकिन, किसान आंदोलन ने इस दरार को स्पष्ट करने का काम कर दिया  है। सितारों के ट्वीट्स इस आंदोलन का नया मुद्दा हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिन सितारों के ट्वीट्स या इंस्टाग्राम पोस्ट्स से माहौल बनता है, उनको पैसे देकर आप भी अपने हिसाब से कुछ भी ट्वीट करा सकते हैं। आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं...

From Priyanka Chopra to Amitabh Bachchan, this is how much celebs charge per social media post
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

सितारों की हर ट्वीट को रीट्वीट करने वालों और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर दिल को क्लिक करके लाखों लाइक्स देने वालों में से कम हो ही ये पता होगा कि उनके हर रीट्वीट और हर लाइक से सितारों की तिजोरी भरती है। अभी तो खैर चर्चा में सुपर सेलेब्रिटी रिहाना ही हैं लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी हो कि प्रियंका चोपड़ा किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट लिखने के लिए दो करोड़ रुपये तक लेती हैं। फोर्ब्स ने उन्हें सबसे रईस इंस्टाग्रामर माना है।
 

From Priyanka Chopra to Amitabh Bachchan, this is how much celebs charge per social media post
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये तो बात है सबसे रईस एनफ्लुएंसर्स की। लेकिन, ऐसे स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावक भी कम नहीं हैं जो स्थानीय ब्रांड्स को ट्वीट करके लाखों कमाते हैं। मिस महाराष्ट्र रह चुकीं अभिनेत्री नैना मुके की मांग ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ अभियानों के बाद एकदम से बढ़ी है। वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए पांच लाख रुपये तक लेती हैं और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतनी रकम कई बार हिंदी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों को भी नहीं मिलती। नैना मुके सोशल मीडिया पर सितारों की बदलती किस्मत का नया पैमाना हैं। एक धारावाहिक में देवी लक्ष्मी का किरदार निभाने के बाद से उनकी भी किस्मत बदली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Priyanka Chopra to Amitabh Bachchan, this is how much celebs charge per social media post
विराट कोहली - फोटो : Instagram

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत खेल खेल में बदल जाती है। जैसे कि अपने विराट कोहली। सोशल मीडिया पर भले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ही नंबर वन पॉवर कपल हों। लेकिन, सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए पैसे कमाने में विराट कोहली का जवाब नहीं। प्रियंका चोपड़ा के बाद वह दूसरे सबसे ज्यादा महंगे प्रभावक (एनफ्लुएंर) हैं। हूपर एचक्यू की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल होने वाले विराट अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेते हैं।

विज्ञापन
From Priyanka Chopra to Amitabh Bachchan, this is how much celebs charge per social media post
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अगर आपको लगता है कि ये सब पैसे के पीछे भागने वाले सेलेब्रिटी ही करते हैं, तो जरा रुकिए। जानकारी बताती हैं कि सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले बुजुर्ग अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पैसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उनकी एक पोस्ट की कीमत पचास लाख रुपये तक की बताई जाती है। फिल्म जगत में जिन सितारों को पैसे देकर उत्पाद का या किसी और बात का सोशल मीडिया पर प्रचार कराया जा सकता है, उनमें आलिया भट्ट और शाहरुख खान भी शामिल हैं और इन दोनों की एक पोस्ट की कीमत एक करोड़ रुपये तक हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed