सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन बड़े-बड़े सेलेब्स को लिया गया था गोद, आज दुनिया में बजता है इनके नाम का डंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
From Rajesh Khanna to Steve jobs know about the celebrities who were adopted
सेलेब्रिटीज - फोटो : Instagram

शादी के बाद लगभग हर कपल्स का सपना होता है कि उन्हें उनकी संतान का सुख मिले, लेकिन कई बार उनके भाग्य में बच्चे को जन्म देने का सुख नहीं होता। हालांकि अगर खुद की संतान नहीं हो पा रही हो तो लोग कई बार बच्चे गोद भी लेते हैं। आम लोगों के अलावा बहुत से सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने बच्चे गोद लिए हैं, लेकिन हम आपको यहां उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खुद गोद लिया गया था और आज दुनिया उन्हें उनकी काबिलियत की वजह से याद रखती है।

Trending Videos
From Rajesh Khanna to Steve jobs know about the celebrities who were adopted
राजेश खन्ना

राजेश खन्ना

बॉलीवुड के काका यानी कि राजेश खन्ना ने 60-70 के दशक में हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की थी और बॉलीवुड के सुपरस्टार बने। राजेश का जन्म लाल हीरानंद खन्ना और चंद्राणी खन्ना के घर 29 दिसंबर 1942 को हुआ था। उनका असली नाम जतिन खन्ना था। हालांकि उनकी मां ने अपनी देवरानी से वादा किया था कि वो अपने बेटे राजेश को उन्हें गोद दे देंगी और फिर राजेश के चाचा-चाची ने उन्हें गोद ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Rajesh Khanna to Steve jobs know about the celebrities who were adopted
bill clinton

बिल क्लिंटन

अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पिता विलियम जेफरसन की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने पिता के मौत के वक्त बिल सिर्फ 3 महीने के थे। इसके बाद  उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली और 15 साल की उम्र में क्लिंटन फैमिली ने बिल को गोद ले लिया और वो बिल क्लिंटन कहलाए।

From Rajesh Khanna to Steve jobs know about the celebrities who were adopted
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की बहन अर्पिता गोद ली गईं हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था। दरअसल सलीम खान रोज एक औरत को खाना खिलाते थे जो अक्सर भीख मांगा करती थी। उनके साथ एक बच्ची भी रहती थी। एक दिन सलीम खान ने देखा कि बच्ची की मां का निधन हो गया है और बच्ची सड़क पर अकेले रो रही है। सलीम से देखा नहीं गया और वो अर्पिता को घर ले आए। आज अर्पिता अपने घर की सबसे लाडली बेटी हैं और सलमान की तो उनमें जान बसती है।
 
विज्ञापन
From Rajesh Khanna to Steve jobs know about the celebrities who were adopted
steve jobs

स्टीव जॉब्स

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी से एक एप्पल से सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का नाम हर कोई जानता है। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि स्टीव भी गोद लिए गए थे। दरअसल स्टीव के जन्म के बाद पॉला और क्लैरा जॉब्स ने उन्हें गोद ले लिया था। पॉला और क्लैरा एक ऐसे कपल थे जिन्हें कंसीव करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उन्होंने स्टीव को अपना बेटा बना लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed