सब्सक्राइब करें

राजा रवि वर्मा की पेटिंग्स बन गईं ये मशहूर अभिनेत्रियां, जी वेंकट के कैलेंडर की दुनिया भर में चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
G Venket Ram recreates iconic Raja Ravi Varma paintings with actress
श्रुति हासन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर फोटोग्राफर जी वेंकट राम ने अपने 2020 के बहुप्रतीक्षित कैलेंडर के लिए भारत के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की कुछ पुरानी और बेहतरीन चित्रकारियों को दक्षिण भारत की अभिनेत्रियों और नर्तकियों की मदद से जिंदा किया है। वेंकट राम ने इस कैलेंडर को समाज में वंचित और भेदभाव की शिकार अकेली महिलाओं के लिए काम करने वाले एक चैरिटेबल ट्रस्ट 'नाम' को समर्पित किया है।

G Venket Ram recreates iconic Raja Ravi Varma paintings with actress
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत समीक्षकों की प्रशंसा प्राप्त कर चुके फिल्म निर्देशक मणि रत्नम की पत्नी मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक सुहासिनी मणिरत्नम ने की थी, जिसने हाल ही में अपने 10 साल पूरे किए हैं।

G Venket Ram recreates iconic Raja Ravi Varma paintings with actress
नर्तकी सोबाना - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस सालाना कैलेंडर के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों और नर्तकियों खुशबू सुंदर, राम्या कृष्णन, सामंथा अक्किनेनी, लिसी लक्ष्मी, नादिया मोइदु, लक्ष्मी मांचू, श्रुति हासन, ऐश्वर्या राजेश, नर्तकी सोबाना, प्रियदर्शनी गोविंद और चामुंडेश्वरी ने पोज दिए हैं। अभिनेत्री श्रुति हासन ने दो चित्रों, चंद्रमा की रोशनी में राधा और कुरुपम की रानी, के लिए इस कैलेंडर में जगह बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
G Venket Ram recreates iconic Raja Ravi Varma paintings with actress
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि चित्रकार राजा रवि वर्मा को कई सौंदर्य और व्यापक सामाजिक कारणों के लिए भारतीय कला के इतिहास में सबसे महान चित्रकारों में से एक माना जाता है। उनके लिथोग्राफ ने कई दशकों तक ललित कलाओं और आम लोगों के बीच कला के स्वाद के साथ आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाया खूब बढ़ाया था। 
विज्ञापन
G Venket Ram recreates iconic Raja Ravi Varma paintings with actress
श्रुति हासन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फोटोग्राफर वेंकट राम के इस कैलेंडर के लिए राजा रवि वर्मा के उन चित्रों का चुनाव किया गया है, जिसमें इतिहास की सशक्त महिलाएं किसी मनमोहक दृश्य के साथ नजर आ रही हैं। इन दृश्यों को वेंकट राम के कैलेंडर के लिए सजीव बनाने के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा की बेजोड़ अदाकाराओं ने भरपूर सहयोग किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed