फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो-हीरोइन छोड़िए: साइड रोल निभाकर भी हिट हुए ये कलाकार, दुनिया भर में कायम की मिसाल

Thu, 10 Jun 2021 05:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
nathulal to Crime Master Gogo here Greatest Characters in Hindi Movies
एक किरदार निभाकर हिट हुए थे ये कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। फिल्म का हर एक सीन, डायलॉग और किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्में सिर्फ हीरो, हीरोइन और खलनायक तक ही सीमित नहीं होती हैं। किसी भी फिल्म को हिट या सुपरहिट बनाने के लिए कम लंबाई की भूमिकाएं निभाने वाले सह-कलाकारों का भी फिल्म में महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किरदार हैं जो एक-दो सीन करके भी महफिल लूट लेते हैं और उनकी चर्चा हीरो से कम नहीं होती। हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म 'शोले' में कालिया, सांभा और मौसी जैसे किरदार ज्यादा लंबाई के नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके सालों बाद भी दर्शकों के जेहन में जिंदा हैं। 



इस फिल्म के बाद रमेश सिप्पी ने मल्टीस्टारर फिल्म 'शान' बनाई थी। भले ही शोले ही तरह ये फिल्म बॉक्स आफिस पर कमाल ना दिखा पाई, मगर इसमें एक-दो सीन करने वाले मजहर खान 'नाम अब्दुल है मेरा सबकी खबर रखता हूं…'गाने के जरिए आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने छोटी-सी भूमिका निभा कर ही अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित और सफल कलाकार हैं। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे जो फिल्मजगत में अपना विशेष स्थान बना चुके हैं।

nathulal to Crime Master Gogo here Greatest Characters in Hindi Movies
Mac Mohan - फोटो : Social Media

फिल्म- शोले 
किरदार-सांभा 

'पूरे पचास हजार...' इस एक लाइन से ये एक शख्स अमर हो गया। जी हां, शोले में सांभा का किरदार भला कौन भूल सकता है। एक्टर मैक मोहन को आज भी लोग उनके इस किरदार की वजह से जानते हैं। यूं तो मैक मोहन डॉन, कर्ज, सत्ते पे सत्ता, जंजीर, रफूचक्कर, शान, खून पसीना जैसी कई फिल्मों में भी शानदार काम करते हुए नजर आए लेकिन जो शोहरत उन्हें 'शोले' से मिली, उसी ने उन्हें अमर कर दिया। फिल्म 'शोले' में सांभा यानी मैक मोहन ने सिर्फ एक ही संवाद बोला है और वह है 'पूरे पचास हजार।' 

nathulal to Crime Master Gogo here Greatest Characters in Hindi Movies
viju khote - फोटो : social media
फिल्म- शोले 
किरदार-कालिया

"सरकार, मैंने आपका नमक खाया है।"शोले के गब्बर सिंह के सवाल "तेरा क्या होगा कालिया" के जवाब में कालिया का डरा हुआ चेहरा हर उस व्यक्ति को याद होगा जिसने फ़िल्म 'शोले' देखी है। बड़ी-बड़ी मूछों वाले ये व्यक्ति विजू खोटे थे जो फ़िल्म में कालिया का किरदार निभा रहे थे। विजू खोटे के कालिया के किरदार भले ही बेहद छोटा था लेकिन आज भी लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए ही जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nathulal to Crime Master Gogo here Greatest Characters in Hindi Movies
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Twitter

फिल्म- शोले 
किरदार-मौसी 

फिल्म 'शोले' में हर किरदार अलग था और आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। लेकिन मौसी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। मौसी और जय (अमिताभ बच्चन) का संवाद आज भी लोगों के दिलों में है। एक्ट्रेस लीला मिश्रा ने शोले फिल्म में मौसी का किरदार अदा किया था।

विज्ञापन
nathulal to Crime Master Gogo here Greatest Characters in Hindi Movies
मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- शराबी
किरदार-नत्थूलाल 

'भई मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हो..., इन संवाद में जिस नत्थूलाल की बात की जा रही है वो थे हास्य अभिनेता मुकरी। चार फुट के गोल मटोल मुकरी के चेहरे पर जो मासूमियत थी वो लोगों का दिल लूट लेती थी। पर्दे पर वो कभी मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए, लेकिन उनके बिना फिल्म की कहानी भी हमेशा अधूरी मानी गई। उनकी भूमिका चाहे छोटी ही क्यों ना हों, उन्होंने दर्शकों को हंसाने में कोई कंजूसी नहीं बरती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed