फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: सिमरत को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा था काम, संघर्ष करते-करते अवसाद में चली गईं थीं एक्ट्रेस

Wed, 09 Aug 2023 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Aug 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 actress Simratt Kaur Randhawa says she was in depression kept crying during her struggling days
सिमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा ने वर्ष 2017 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमाथो मी कार्तिक' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। अब अभिनेत्री फिल्म 'गदर 2' से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत इस फिल्म में सिमरत अहम रोल अदा करती दिखेंगी। हाल ही में एक मीडिया बातचीत में सिमरत ने खुलासा किया कि यहां तक पहुंचने में वह संघर्ष के कठिन दौर से गुजरी हैं। इतना ही नहीं, वह अवसाद से भी जूझ चुकी हैं।

Gadar 2 actress Simratt Kaur Randhawa says she was in depression kept crying during her struggling days
सिमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सिमरत ने खुद यह स्वीकार किया कि साउथ में अपना करियर शुरू करने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में काम ढूंढने के दौरान काफी संघर्ष करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि वह नहीं जानती थीं कि उन्हें क्या करना है? एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउस के साथ मीटिंग की, सभी ने उनकी तारीफ की, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं हुआ।

Gadar 2 actress Simratt Kaur Randhawa says she was in depression kept crying during her struggling days
सिमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

सिमरत का कहना है कि उन्हें फिल्मी प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। साउथ में भी उनके साथ ऐसा हुआ और वही चीज उन्हें यहां बॉलीवुड में भी फेस करनी पड़ी। सिमरत के मुताबिक 2019 में उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि यह उनके अब तक के जीवन का सबसे निराशाजनक साल रहा, क्योंकि वह खुद को असफल मान बैठी थीं। एक्ट्रेस की यह हालत देख उनके माता-पिता दुखी होते थे, लेकिन उन्होंने हर वक्त बेटी का साथ दिया।
Abhishek Bachchan: मुझे याद नहीं कि पापा की पहली फिल्म कौन सी देखी, घर पर वह कभी सुपरस्टार की तरह नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 actress Simratt Kaur Randhawa says she was in depression kept crying during her struggling days
सिमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

काम की तलाश में जुटीं सिमरत जब निराश हुईं तो उन्होंने खुद को महीनों तक कमरे में बंद रखा। सभी से बातें करने छोड़ दीं और दिनभर रोती रहा करतीं। एक्ट्रेस को यह महसूस होने लगा कि वह अभिनेत्री बनने के लायक नहीं हैं। वह आउटसाइडर हैं। लेकिन, फिर उन्हें लगा कि सही वक्त का इंतजार करना चाहिए और उन्होंने संघर्ष जारी रखा। 
Ishaan Khatter: अमिताभ बच्चन की वजह से हो पाया था ईशान खट्टर का स्कूल में दाखिला? एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Gadar 2 actress Simratt Kaur Randhawa says she was in depression kept crying during her struggling days
सिमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

सिमरत का कहना है, 'कुछ भी आसानी से नहीं आता है। खासतौर से अगर कोई आउटसाइडर हैं तो। मुझे ऑडिशन के बारे में पता तक नहीं था, फिर भी मैंने स्ट्रगल जारी रखा।' बता दें कि सिमरत 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा के बेटे का रोल अदा कर रहे एक्टर उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट नजर आएंगी। यह  फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Don 3 Announcement: अब रणवीर सिंह को ढूंढेगी 11 मुल्कों की पुलिस, शाहरुख खान की जगह नए 'डॉन' बने अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed