{"_id":"63bfab1fb0480e635174de60","slug":"gadar-ek-prem-katha-to-re-release-in-theatres-before-its-sequel-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadar: 22 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'गदर', मेकर्स ने सीक्वल से पहले इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gadar: 22 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'गदर', मेकर्स ने सीक्वल से पहले इस वजह से लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 12 Jan 2023 12:10 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
गदर: एक प्रेम कथा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल की फिल्में फैंस को खूब पसंद आती हैं। दरअसल फैंस को सनी देओल का एक्शन खूब भाता है। सनी देओल की अगली फिल्म गदर 2 आने वाली है। इस फिल्म में भी उनके अमीशा पटेल नजर आएंगी। बीते कुछ दिन पहले गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे। जब से पहला लुक सामने आया है तब से फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। हालांकि ट्रेलर कब रिलीज होना है, इसकी तो अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गदर को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।
2 of 4
गदर: एक प्रेम कथा
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
साल 2001 में 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। उस दौर में इस फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की थी, जबकि उसी साल और उसी दिन आमिर खान की 'लगान' भी रिलीज हुई थी। अब 'गदर 2' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन मेकर्स ने गदर 1 को लेकर फैसला लिया है कि 22 साल बाद एकबार फिर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
गदर: एक प्रेम कथा
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि गदर 2 से पहले 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसे 2001 में रिलीज किया गया था। बता दें कि मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि दर्शक एक बार पूरा कहानी को फिर से देख लें। मेकर्स ने इसे 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे, जोकि 'गदर: एक प्रेम कथा' में चाइल्ड आर्टिस्ट थे। लेकिन 'गदर 2' में वह अब हीरो के तौर पर दिखेंगे। बताया जा रहा है कि 'गदर 2' 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।