फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wonder Woman 1984 देखने के बाद ऋतिक रोशन ने लिखा कुछ ऐसा, जवाब देने को मजबूर हुईं गैल गैडोट, पढ़ें वायरल चैट

Sat, 26 Dec 2020 04:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Dec 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gal Gadot reacts to Hrithik Roshan loved Wonder Woman 1984 Tweet
ऋतिक रोशन और गैल गैडोट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों वंडर वुमन को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्मों में वैरायटी वाले रोल निभाने वाले एक्टर ऋतिक को पर्दे पर सुपरहीरो कृष के रोल में दर्शक बहुत पसंद करते हैं। खुद भारत के सुपरहीरो कहलाने वाले ऋतिक कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ वंडर वुमन देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इतना ही नहीं ऋतिक ने वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गैल गैडोट से भी ट्विटर पर बातचीत की है जो फैंस का ध्यान खींच रही है।

Gal Gadot reacts to Hrithik Roshan loved Wonder Woman 1984 Tweet
सिनेमा हाल में परिवार के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : ट्विटर

बता दें कि कुछ समय पहले ऋतिक अपने परिवार के साथ थिएटर में वंडर वुमन देखने पहुंचे थे जहां वो मास्क लगाए नजर आ रहे थे। ऋतिक की थिएटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायल हुई थी। फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकले ऋतिक ने ट्वीट किया था कि, 'अभी वंडर वुमन देखी। शानदार अनुभव रहा। मेरे बचपन के क्रश (डब्ल्यूडब्ल्यू) और मेरे पहले प्यार यानी की फिल्मों को बिग सिनेमा आईमैक्स के साथ अनुभव किया। इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। धन्यवाद'।



Gal Gadot reacts to Hrithik Roshan loved Wonder Woman 1984 Tweet
गैल गैडोट

गौरतलब है कि ऋतिक के इस ट्वीट ने सिर्फ उनके फैंस का ही नहीं बल्कि वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गैल गैडोट का भी ध्यान खींच लिया। उन्होंने ऋतिक के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि ,'मुझे खुशी है कि आपने फिल्म का मजा लिया ऋतिक, आपको और आपको परिवार को छुट्टियों की शुभकामनाएं'।





विज्ञापन
विज्ञापन
Gal Gadot reacts to Hrithik Roshan loved Wonder Woman 1984 Tweet
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

अब फैंस को वंडर वुमन और कृष के बीच की ये बात चीत काफी अच्छी लग रही है। ऋतिक और गैल के इस ट्वीट चैट पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो ऋतिक और गैल को फिल्म में साथ देखने के इच्छा भी जाहिर कर दी। फैंस इन सुपरस्टारों की बातों से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gal Gadot reacts to Hrithik Roshan loved Wonder Woman 1984 Tweet
गैल गैडोट

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा- 'हे गॉर्जियस। बॉलीवुड के सुपरहीरो कृष के लिए हॉलीवुड की सुपरहीरोइन का ये जवाब कमाल का जेस्चर है। क्या हम इस जोड़ी को सिंगल स्क्रीन पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं''। बता दें कि फैंस गैल और ऋतिक के इस बातचीत को काफी पसंद कर रहे हैं और अब वो चाहते हैं कि बहुत जल्द दोनों को एक ही सुपरहीरो वाली फिल्म में कास्ट कर लिया जाए। बता दें कि गैल गैडोट हॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिन्हें वंडर वुमन रोल के लिए काफी पसंद किया जाता है'।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed