फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: झूठी खबरों के खिलाफ कृति ने की कानूनी कार्रवाई, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने से किया इंकार

Sun, 03 Dec 2023 11:27 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 03 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

कृति सेनन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। साथ ही सार्वजनिक रूप से इन खबरों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने इस गलत खबर के प्रसार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Ganapath Fame Kriti Sanon denies promoting trading platforms on Koffee with Karan 8 actress takes legal action
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन के लिए यह वर्ष बेहद ही हलचल बढ़ा रहा है। इस वर्ष उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री खुद को एक झूठी खबर में फंसा हुआ पाया है। कृति ने स्पष्ट किया कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में उनके द्वारा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का समर्थन करने के बारे में निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

Ganapath Fame Kriti Sanon denies promoting trading platforms on Koffee with Karan 8 actress takes legal action
कृति सेनन - फोटो : social media

कृति सेनन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। साथ ही सार्वजनिक रूप से इन खबरों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने इस गलत खबर के प्रसार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। आज रविवार, 3 दिसंबर को कृति ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के अपने कथित प्रचार से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया है।  

रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं 'सैम बहादुर' के ये डायलॉग

Ganapath Fame Kriti Sanon denies promoting trading platforms on Koffee with Karan 8 actress takes legal action
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'ऐसे कई लेख आए हैं जिनमें झूठी खबरें दी गई हैं। मैं कॉफी विद करण में कुछ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हूं। ये लेख पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं और बेईमानी और गलत इरादे से प्रकाशित किए गए हैं। ये लेख मानहानिकारक हैं और मुझे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ने का झूठा दावा कर रहे हैं। मैंने शो में कभी भी किसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बात नहीं की है।' 

Animal: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को जबरदस्त सफलता मिलने से भावुक हुए बॉबी देओल, कार में बैठते हुए छलके खुशी के आंसू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganapath Fame Kriti Sanon denies promoting trading platforms on Koffee with Karan 8 actress takes legal action
थाई हाई स्लिट ड्रेस में कृति सेनन - फोटो : instagram

कृति ने आगे लिखा, 'मैंने ऐसे झूठे लेखों और रिपोर्टों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और कानूनी नोटिस जारी किया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी, फर्जी और अपमानजनक रिपोर्टों से सावधान रहें।'   

विज्ञापन
Ganapath Fame Kriti Sanon denies promoting trading platforms on Koffee with Karan 8 actress takes legal action
कृति सेनन की तरह पहन सकती हैं गाउन - फोटो : instagram

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह 'गणपथ' में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में वह 'द क्रू' और 'दो पत्ती' में नजर आएंगी। 'द क्रू' रिया कपूर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है। वहीं फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन अभिनय के साथ-साथ निर्माण भी कर रही हैं। 

Sam Bahadur: सचिन तेंदुलकर से तारीफ सुन गदगद हुए विक्की कौशल, तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'मेरे बचपन के हीरो ने...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed