प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणपति का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी प्रकार के विघ्नों को हरने वाले श्री गणेश सबके लिए पूजनीय है। इस साल गणेश उत्सव 10 सितंबर यानी आज शुरू हो चुका है। इस दिन ज्यादातर लोग बप्पा को घरों को स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं। हर्षोल्लास से भरपूर इस त्योहार को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी 2021: देशभर में धूमधाम से हो रहा गणपति बप्पा का स्वागत, सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस शुभ अवसर पर गणपति बप्पा का अपने घर पर स्वागत करते हुए लिखा कि- वेलकम विघ्नहर्ता।
Welcoming the 'Vighnaharta' with immense joy. #HappyGaneshChaturthi. 🙏🏼🌺 pic.twitter.com/0KvWzFhBOO
वहीं, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने सभी फैंस को मराठी में बधाई देते हुए लिखा- आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी का हार्दिक शुभकामनाएं।
तुम्हा सर्वांना आणि तुमच्या परिवाराला गणेश चतुर्थीनिमित्त हार्दिक शुभेच्छा...!!! 🙏🏻 pic.twitter.com/UFzoi8ekr0
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक दीया मिर्जा ने भी इस मौके पर गणपति भगवान का एक श्लोक लिखकर सभी के लिए मंगलकानाएं की।
“Vakratunda Mahakaya Surya Koti Samaprabha
Nirvighnam Kuru Me Deva Sarva-Kaaryeshu Sarvadaa”
May our wisdom remove all obstacles from our path. Wish you all a green, healthy and happy Ganesh Utsav!
Happy Ganesh Chaturthi 🙏🏻🙏🏻 #GanpatiBappaMorya pic.twitter.com/RGXAO5JxB7
वहीं, बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा- गणपति बप्पा, सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है, विघ्नहर्ता।
Ganapathy Bappa ……..
the celebrations have begun !
Vighnaharta 🙏🏽

कमेंट
कमेंट X