सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Salman Khan: गणपति बप्पा के दर्शन करने बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, आरती उतारते दिखे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi salman khan reached sister arpita house to worship ganpati bappa
बहन अर्पिता के घर गणेश पूजा में शामिल हुए सलमान खान - फोटो : insta

आज देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग हर्षोल्लास के साथ अपने घर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी आज अपने घर गणपति जी को विराजमान किया है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी आज गणेश उत्सव के मौके पर अपने घर गणपति जी का स्वागत किया है। इस मौके पर उनके घर भाई सलमान खान समेत कई सितारे पूजा में शामिल हुए। अब दबंग खान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें गणपति बप्पा की पूजा में बढ़ चढ़ककर हिस्सा लेते देखा जा सकता है। 

Trending Videos
Ganesh Chaturthi salman khan reached sister arpita house to worship ganpati bappa
सलमान खान - फोटो : insta

आरती उतारते, ताली बजाते दिखे सलमान खान
आज अर्पिता और आयुष शर्मा के घर गणपति जी विराजे हैं। उनके घर ग्रैंड पूजा का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है। वीडियो में सलमान खान को बप्पा की आरती उतारते देखा जा सकता है, इसके साथ ही वह झूमते हुए ताली भी बजाते नजर आए। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'गणपति बप्पा मोरिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi salman khan reached sister arpita house to worship ganpati bappa
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta

विक्की कौशल और कटरीना भी हुए शामिल
सलमान के अलावा अर्पिता के घर विक्की कौशल, कटरीना कैफ भी पहुंचे थे। इस दौरान जहां विक्की कौशल पीले रंग के कुर्ते में नजर आए तो वहीं कटरीना भी लाइट यलो कलर के सूट में दिखाई दीं। कटरीना और अर्पिता के बीच हमेशा से ही स्पेशल बॉन्ड देखा गया है।

Ganesh Chaturthi salman khan reached sister arpita house to worship ganpati bappa
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी ईद कभी दीवाली
बात करें वर्क फ्रंट की तो सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' आने वाली है जिसका नाम बदलकर 'किसी का भाई किसी की जान' कर दिया गया है। यह फिल्म 30 दिसंबर को नए साल के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा सलमान के हाथ में फिल्म 'टाइगर थ्री' भी है, जिसमें कटरीना एक बार फिर से उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed