{"_id":"5acccde84f1c1b133d8b45a1","slug":"gangrape-case-raveena-tandon-flashed-on-bjp-s-mla-s-smiling-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गैंगरेप केस: भाजपा विधायक की मुस्कुराने वाली तस्वीर पर भड़कीं रवीना टंडन, बिल्ली से की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उन्नाव गैंगरेप केस: भाजपा विधायक की मुस्कुराने वाली तस्वीर पर भड़कीं रवीना टंडन, बिल्ली से की तुलना
Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर, रवीना टंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने जोरदार हमला बोला है। रवीना ने विधायक सेंगर की तुलना बिल्ली से की है। उन्होंने न्जूज एजेंसी एनआईए के एक ट्वीट को रीट्वीट करके कहा कि देखिए, ऐसा लग रहा है जैसे बिल्ली को मलाई मिल गई हो।
2 of 4
रवीना टंडन
उन्होंने आगे लिखा कि कम से कम ये आरोपी इतना तो कर ही सकता था कि जो आरोप उसपर लगे हैं उसके लिए थोड़ी शर्मिंदगी दिखाता और जिस पीड़िता के पिता मरे हैं उससे माफी मांगता।
3 of 4
रवीना टंडन
बता दें कि गैंगरेप के आरोपों में घिरे कुलदीप सिंह सेंगर का मामला बढ़ता देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया था। लेकिन जब वह सीएम आवास से बाहर निकले को काफी मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया को तस्वीरें भी दीं। इसके बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने विधायक की तस्वीरें ट्वीट की। जिसे देखकर अभिनेत्री रवीना टंडन भड़क गईं। और उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए सेंगर की क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवीना टंडन
सेंगर उन्नाव के बंगरमऊ से भाजपा के विधायक हैं। विधायक पर पीड़ित लड़की ने जून 2017 में उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विधायक के भाई ने उनके पिता की बुरी तरह से पिटाई की। जिसके बाद विधायक के दवाब में उसके पिता को गलत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके पिता की जेल में ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।