फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में हुमा और नवाजुद्दीन की डेट वाला सीन था एकदम असली, जानिए फिल्म के रोचक किस्से

Sun, 23 Jun 2019 12:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Jun 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Gangs of wasseypur all unknown facts About anurag kashyap Film
Gangs of wasseypur - फोटो : social media

असल जिंदगी की कहानी पर आधारित अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। यह फिल्म अनुराग कश्यप अभी तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है। दो भाग में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थीं और इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कान में भी सराहना मिली थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल हो चुके हैं। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Gangs of wasseypur all unknown facts About anurag kashyap Film
Gangs of wasseypur - फोटो : social media

इसी फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी जीशान कादरी ने लिखी थी जिनका ताल्लुक वासेपुर से ही है। फिल्म के किरदार और उनके डायलॉग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में मनोज बाजपेई, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसे अभिनेताओं ने काम किया था।

Gangs of wasseypur all unknown facts About anurag kashyap Film
Gangs of wasseypur - फोटो : social media

इस फिल्म के एक सीन में नवाज हुमा कुरैशी के साथ डेट पर जाते हैं और उनके हाथ को छूने की कोशिश करते हैं इस पर हुमा कहती है, 'ये कोई अच्छी बात है, पहले परमिसन लेनी चाहिए न?' दरअसल ये किस्सा नवाज की असल जिंदगी से लिया गया था। नवाज अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए थे। कुछ देर घूमने के बाद वह बोर हो गई तो नवाज को लगा कि शायद उन्होंने उससे कुछ कहा नहीं इसलिए वह बोर हो गई है। नवाज ने उसके हाथ को छुआ तो वो नाराज हो गई और बोली ये गलत है। इस पर नवाज रोने लगे थे। फिल्म में भी यही सीन दिखाया गया था। नवाज ने DNA को दिए इंटरव्यू में ये बात बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangs of wasseypur all unknown facts About anurag kashyap Film
gangs of wasseypur - फोटो : file photo

फिल्म में पीयूष मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया को दो किरदारों के नाम दिए गए थे और उन्हें खुद ही अपने किरदार को चुनना था। पीयूष मिश्रा ने नासिर का तो तिग्मांशु धूलिया ने रमाधीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस रोल के लिए सबसे पहले उनका ऑडिशन लिया गया था।

विज्ञापन
Gangs of wasseypur all unknown facts About anurag kashyap Film
Gangs of Wasseypur - फोटो : social media
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायलॉग बहुत मशहूर हुए थे। 'मारेंगे नहीं कह के लेंगे', 'बेटा, तुमसे ना हो पायेगा', 'बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा तेरा फैजल', 'ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज़्जत बचाता है। हमारा नाम पर्पेंडिकुलर है। फैजल खान हमारे बड़े भाई हैं हम आपकी दुकान लूटने आए हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed