फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गैग्स ऑफ वासेपुर' के इस एक्टर ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बताया असली हीरो, कहा- इन पर गर्व है

Sat, 21 Dec 2019 05:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
gangs of wasseypur tigmanshu dhulia support students who are protests against caa and nrc
tigmanshu dhulia - फोटो : Social Media

नागरिकता कानून और NRC को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन अभी भले ही शांत हो गया है लेकिन देशभर में छात्र अब CAA के खिलाफ खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड सितारे भी छात्रों का साथ दे रहे हैं। इस बीच फिल्म निर्देशक, लेखक, निर्माता और एक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इन छात्रों को असली हीरो बताया है।



gangs of wasseypur tigmanshu dhulia support students who are protests against caa and nrc
फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशू धूलिया - फोटो : amar ujala

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में दमदार रोल निभाने वाले अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कहता था कि मैंने आज के समाज में अपने नायकों को नहीं देखता हूं और इसीलिए आज इतने सारी बायोपिक्स बनाई जा रही हैं, मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। सभी प्रदर्शनकारी बच्चे हमारे नायक हैं। उन्होंने हमें गौरवांवित किया है। बच्चों मैं तुम्हारे साथ हूं।'
 

gangs of wasseypur tigmanshu dhulia support students who are protests against caa and nrc
shabana azmi

इससे पहले शबाना ने एक वीडियो के जरिए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शबाना प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही हैं। इसी के साथ इस वीडियो के अंत में शबाना कैफी आजमी का एक शेर कह रही हैं।

'आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है,
आज की रात न फुटपाथ पे नींद आएगी,
सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो, तुम भी उठो,
कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gangs of wasseypur tigmanshu dhulia support students who are protests against caa and nrc
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ अगले वीडियो में शबाना प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कह रही हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी आवाज को दबाने की बजाय सरकार हमारी आवाज को सुने। आज के लोग जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। और अफसोस है कि मैं ज्यादती तौर पर शामिल नही हो पाई। क्योंकि मैं हिन्दुस्तान के बाहर हूं। लेकिन मैं अपील करती हूं कि किसी तरह की हिंसा ना हो।'

Dabangg 3 Review: सलमान खान के लिए बजी खतरे की घंटी, देखिए रिव्यू में मिले कितने स्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed