फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Day 1 Collection: तमिल और तेलुगू फिल्मों से पिटी हिंदी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, आधे तक भी नहीं मैच हो पाया कलेक्शन

Sat, 26 Feb 2022 08:41 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Feb 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 1 Valimai Bheemla Nayak Alia Bhatt Ajith Pawan Kalyan
गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के एक दिन पहले रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अजीत की तमिल फिल्म ‘वलिमै’ ने रिलीज के पहले दिन ही धमाल कर दिया है। इसी के साथ रिलीज हुई अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘भीमला नायक’ को भी कमाल की ओपनिंग लगी है। इन दोनों फिल्मों के साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पहले दिन का कलेक्शन इन फिल्मों के आधे तक भी पहुंचता नहीं दिख रहा है। हिंदी फिल्मों के कलेक्शन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों का कलेक्शन बीते दो साल में लगातार भारी पड़ता रहा है। इस बार भी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का प्रचार उन क्षेत्रों मे ज्यादा हुआ है जहां सिनेमाघरों की संख्या कम है या फिर उन माध्यमों में हुआ है जिनकी पहुंच हिंदी फिल्मों के लिए हर हफ्ते पैसा खर्च कर सकने वाले दर्शकों तक नहीं है। इसका खामियाजा फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को होता दिख रहा है।

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 1 Valimai Bheemla Nayak Alia Bhatt Ajith Pawan Kalyan
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सलमान खान के भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में काम करने से मना करने के बाद आनन फानन में बुनी गई फिल्म है। आलिया भट्ट ही नहीं ये फिल्म उन संजय लीला भंसाली के करियर का भी अहम मोड़ है, जिनकी इस फिल्म पर पैसा लगाने को कोई बड़ी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी तैयार नहीं हुई। भला हो पेन स्टूडियोज चलाने वाले जयंती लाल गडा का जिन्होंने दो बड़े बैंकों को इस फिल्म पर पैसा लगाने को राजी किया है। फिल्म के ओटीटी अधिकार नेटफ्लिक्स को और सैटेलाइट अधिकार जी सिनेमा को बेचकर जयंती लाल गडा फिल्म के भारी भरकम लागत का बड़ा हिस्सा वसूल चुके हैं लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से ही इसकी असली तकदीर तय होगी। ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ के बाद ये तीसरा मौका है, जब आलिया भट्ट को उनकी पूरा मेहनत के बाद भी उसका वैसा फल मिलता नहीं दिख रहा, जिसकी उम्मीद उन्होंने की होगी

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 1 Valimai Bheemla Nayak Alia Bhatt Ajith Pawan Kalyan
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से सबसे ज्यादा कमाई दो साल पहले रिलीज हुई धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘कलंक’ ने की। फिल्म ने 21.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर धमाल मचाया लेकिन फिल्म को पहले दिन ही दर्शकों ने नकार दिया और फिल्म पहले ही वीकएंड में सिर्फ 62.75 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप घोषित हो गई। आलिया भट्ट की किसी फिल्म की सबसे कम ओपनिंग अब तक इम्तियाज अली निर्देशित हाईवे की रही जिसने पहले दिन 3.42 करोड़ रुपये कमाए थे। 10 करोड़ या उससे ज्यादा की ओपनिंग करने वाली आलिया भट्ट की फिल्मों में ‘उड़ता पंजाब’ (10.05 करोड़ रुपये), ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ (12.25 करोड़ रुपये), ‘2 स्टेट्स’ (12.42 करोड़ रुपये), ‘शानदार’ (13.10 करोड़ रुपये), ‘गली ब्वॉय’ (19.40 करोड़ रुपये) और ‘कलंक’ (21.60 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन फिल्मों में ‘गली ब्वॉय’ के अलावा ‘2 स्टेट्स’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ ही उनकी हिट फिल्में रही हैं। ‘उड़ता पंजाब’ को इसकी लागत को देखते हुए औसत कामयाबी हासिल करने वाली फिल्म माना गया जबकि ‘शानदार’ और ‘कलंक’ आलिया की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 1 Valimai Bheemla Nayak Alia Bhatt Ajith Pawan Kalyan
गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेता फ़ीस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बारे में शुक्रवार की रात तक मिले शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म करीब नौ करोड़ रुपये का कारोबार पहले दिन करती दिख रही है। अंतिम आंकड़े आने के बाद कुछ क्षेत्रों में इसमें सुधार होने की उम्मीद दिख रही है और अगर फिल्म 10 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छूने में सफल रही तो ये संजय लीला भंसाली के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं पवन कल्याण की फिल्म ‘भीमला नायक’ के रिलीज के पहले दिन करीब 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की खबरें हैं, जबकि अजीत की फिल्म ‘वलिमै’ का पहला दिन का कलेक्शन 25.30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ हिंदी के अलावा तेलुगू में भी रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed